मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी पीएसी बिछिया गोरखपुर में शनिवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी गोरखपुर द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत 900 महिला प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित की गई। कार्यक्रम कमांडेंट निहारिका शर्मा के निर्देश पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीता अग्रवाल ने सर्वाइकल कैंसर, माहवारी एवं अन्य स्त्री रोगों पर विस्तृत जानकारी देते हुए महिला प्रशिक्षुओं को जागरूक किया। कमांडेंट निहारिका शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को स्वस्थ रहने का मार्गदर्शन मिलता है और वे निडर होकर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को साझा कर पाती हैं।
रेडक्रॉस के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह ने संस्था की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि मानवता की सेवा रेडक्रॉस का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि संस्था समय-समय पर सामाजिक सेवा के कार्य करती रही है और पीड़ित व असहाय लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती है।
कार्यक्रम का संचालन उपसभापति डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित कर समाज में रेडक्रॉस की उपादेयता को रेखांकित किया।
इससे पूर्व रेडक्रॉस की ओर से कमांडेंट निहारिका शर्मा और डॉ. मीता अग्रवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष विशाल जायसवाल, डॉ. संतोष नायक, डॉ. अवधेश शुक्ला, रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा, सत्येंद्र बहादुर सिंह एडवोकेट, विवेक जायसवाल, आदित्य निगम सहित अन्य का उल्लेखनीय योगदान रहा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago