संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर मेहदावल थाने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण आपसी समन्वय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान शिकायत पंजिका की जांच करते हुए निस्तारित मामलों पर फीडबैक भी लिया गया।
सुनवाई के दौरान कुल 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 02 राजस्व विभाग और 04 पुलिस विभाग से संबंधित थे। सभी मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी प्रार्थना पत्रों के समाधान के लिए राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर जल्द निस्तारण कराया जाएगा।
इस दौरान थानाध्यक्ष मेहदावल सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक…
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के समापन पर गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर लगाए…
इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सफ़ल त्रि-राष्ट्र यात्रा तथा ईरान -अमेरिका संघर्ष के बीच भारत की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…