जिला पंचायत सदस्यों ने अपनी सहमति जताकर कमलेश पांडेय को अध्यक्ष के रूप मे किया समर्थन

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पंचायत सदस्य एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक लखनऊ दारुल सफा विधायक निवास ए ब्लॉक कामन हॉल में वरिष्ठ सदस्य कमलेश पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई lबैठक में सभी सदस्यों ने एक स्वर से संगठन को पुनर्गठित करने पर सहमति जताई l संचालन बिंदु/श्याम कन्हैया यादव ने किया।वही बैठक में जिला पंचायत सदस्य जनपद बदायूं भूपेंद्र सिंह ने वरिष्ठ जिला पंचायत सदस्य देवरिया कमलेश पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया तो सभी जिला पंचायत सदस्यों ने अपनी सहमति देते हुए कमलेश पांडेय का अध्यक्ष के रूप मे समर्थन किया। बैठक को संबोधित करते हुए नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पांडेय ने सभी माननीय जिला पंचायत सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ आप सभी ने मुझे जिम्मेदारी दिया है उस पर पूरी निष्ठा से काम कर आप सभी को अधिकार दिलाने तथा हर स्तर पर मान सम्मान दिलाने का काम करूंगा। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों के सात सूत्रीय मांगों विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्यों को विकास हेतु प्रतिवर्ष एक करोड़ वार्षिक विकास निधि की स्थापना किया जाना, सदस्यों को सांसद विधायक एवं पंचायत प्रतिनिधियों की भांति प्रति महीना 20000 मानदेय दिया जाना,जिला पंचायत सदस्यों को सुरक्षा एवं शस्त्र लाइसेंस दिया जाना,जिला पंचायत सदस्यों के चार पहिया वाहन को टोल प्लाजा पर फ्री पास जारी करना,जिला पंचायत सदस्यों को अन्य जनप्रतिनिधियों की भांति पेंशन दिया जाना,जिला पंचायत सदस्यों को 20 लाख बीमा का लाभ दिया जाना,पंचायत प्रतिनिधियों को मतगणना के उपरांत फॉर्म 49 को ब्लॉक स्तर पर R O द्वारा ही प्रमाणित कॉपी दिया जाए।जिससे परिणाम एवं प्रमाण पत्र में हेरा फेरी ना हो सके।आदि पर विस्तार से चर्चा हुई एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश कमेटी को अधिकृत किया गया कि विभाग से संबंधित मंत्री पंचायती राज, मुख्यमंत्री ,प्रमुख सचिव पंचायती राज,मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन आदि से मिलकर सदस्यों को अधिकार दिलाने का कार्य करें l बैठक में उपस्थित सभी जिला पंचायत सदस्यों ने श्री पांडे को सर्व सहमति से प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर बुके देकर माला पहनाकर बधाई दिया।विश्वास जताया कि श्री पांडे के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य संगठन काफी मजबूती से आगे बढ़ेगा lबैठक को मुख्य रूप से रामबचन सरोज, मुकेश यादव अरविंद सरोज मुकेश यादव नीरज मिश्रा मोहम्मद अहमद ओमपाल कुशवाहा श्याम कन्हैया यादव रुदल राजभर संदेश यादव लकी चंद यादव भूपेंद्र सिंह रजनी सिंह प्रभा भारती विमला देवी विश्वजीत सिंह छेदा लाल दिवाकर जनक कुशवाहा शिवपूजन यादव पंचू हरीश जायसवाल ब्रह्म स्वरूप चंद्र रावत मनोहर सिंह ने अपने विचार को रखा।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

7 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

9 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

13 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

13 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

13 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

13 hours ago