फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) बनाए जाने के अभियान के तहत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने खलीलाबाद व मेहदावल तहसील क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्य की प्रगति का सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित हल्का लेखपाल व पंचायत सहायकों को निर्देशित किया कि सभी किसानों का शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित कराई जाए।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि शासन द्वारा सभी किसानों के लिए फार्मर आईडी/किसान पहचान पत्र बनाना अनिवार्य किया गया है। यह पंजीकरण विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी होगा। उन्होंने अधिकारियों से अभियान को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचने और उनका पंजीकरण पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि जनपद में 06 से 15 अप्रैल, 2026 तक विशेष अभियान चलाकर कैंपों के माध्यम से किसान पहचान पत्र/फार्मर आईडी बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने खलीलाबाद तहसील के ग्राम हावपुर भाड़ारी तथा मेहदावल तहसील के नन्दौर गांव में पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति व गुणवत्ता की समीक्षा की और संबंधित कर्मियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

11 ग्राम प्रहरियों को मोबाइल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, मानदेय बढ़कर ₹3,500 सालाना ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। गांवों की सुरक्षा में दिन-रात जुटे ग्राम प्रहरियों…

5 minutes ago

गेहूं-सरसों की पैदावार बढ़ाने पर मंथन! आगरा में जुटेंगे अलीगढ़, आगरा और बरेली मंडल के कृषि विशेषज्ञ

किसानों के लिए बड़ी पहल: आगरा में कल जुटेंगे तीन मंडलों के कृषि विशेषज्ञ, रबी…

14 minutes ago

एनसीसी युवाओं में राष्ट्रसेवा और अनुशासन की भावना जगाता है: कर्नल जयशंकर चौधरी

वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-169 में कैडेट्स को मिला सैन्य जीवन और नेतृत्व क्षमता का मार्गदर्शन गोरखपुर…

30 minutes ago

ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले गांवों में ग्राम प्रहरी की भूमिका सीसीटीवी कैमरे जैसी, सूचना तंत्र…

2 hours ago

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, कठौड़ा घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बीडीओ विनोद कुमार बिंद और प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, समय…

2 hours ago