वन कर्मियों पर लापरवाही का आरोप, डोन कैमरा लगाने की मांग
महराजगंज (स्पष्ट आवाज)। सोहगी बरवां वन्य जीव अभ्यारण्य लक्ष्मीपुर जंगल के आस- पास स्थित ग्राम पंचायतों में तेंदुए की लगातार उपस्थित से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। बीती रात लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत धुसवां कला के सिवान में एक तेंदुआ पुनः दिखाई दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि अगर प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरे की सहायता से तेंदुए की निगरानी किया जाता तो उसे पकड़ने में आसानी होगी। प्राप्त समाचार के अनुसार बीती रात गांव के कुछ लोग घर के बाहर टहल रहे थे, कि तभी उन्होंने अचानक तेंदुए को देखा।जैसे ही तेंदुए की मौजूदगी का एहसास किया, वे लोग भाग कर अपने घरों में चले गए। घुसवां कला के ग्राम प्रधान दीप नारायण ने बताया कि उन्होंने इस घटना की सूचना दो दिन पूर्व ही वन विभाग को दे दी थी। लेकिन अब तक विभाग द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि तेंदुए की मौजूदगी के बावजूद वन विभाग पकड़ने के लिए कोई अभियान नहीं चला रहा। गांव के ही प्रभाकर मिश्र, रफीक अहमद, गुड्डू मिश्रा, अतुल श्रीवास्तव , राजू पासवान, राकेश यादव आदि लोगों ने वन विभाग की कार्य शैली पर नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते तब तक उनकी सुरक्षा खतरे में है। लक्ष्मीपुर वन क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश शर्मा का कहना है कि अति शीघ्र इस इलाके में एक टीम भेज कर तेंदुए को पकड़ने के लिए व्यवस्था की जायेगी।
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…