सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सलेमपुर का भाजपा मिलन समारोह सलेमपुर में सिचाई विभाग के डाकबंगले पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा की नीतियों व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से प्रभावित होकर ढाई सौ के करीब लोग जो विभिन्न दलों में कार्य करते थे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता आज ग्रहण किया। जिसमे सैकड़ो में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग एवम लार नगर पंचायत अध्यक्ष मूसा रजा लारी व पूर्व प्रमुख राकेश सिंह,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव सहित नगर पंचायत लार से सभी सभासद एवम सलेमपुर नगर पंचायत से छः सभासद भाजपा में शामिल हुए। उनको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व पार्टी की पटिका पहनाकर कर स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम के राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश समाज राष्ट्र के लिए कार्य करती है पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए कार्य करती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में नई ऊंचाईयों को देश व प्रदेश छू रहा है। अयोध्या में राम मंदिर स्थापित होना गौरवशाली ऐतिहासिक क्षण है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का हर स्तर पर सम्मान है। अबकी फिर से मोदी सरकार का नारा दिया है। मोदी सरकार तीसरी बार 400 पार तय है।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता को उच्च स्तर पर जाने का मौका मिलता है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। स्वयं सभी देख रहे हैं, भाजपा में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री, सासंद राज्यसभा उच्च पदों पर आसीन हो रहें हैं। भाजपा जो कहतीं हैं वह करतीं हैं, हर वर्ग समाज में कल्याणकारी योजनाएं चला कर सभी को लाभान्वित किया है।
कार्यक्रम के प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि आज का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए स्वर्णिम है।
क्योंकि मोदी जी एवम योगी जी के नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे है।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, विधानसभा प्रभारी अश्वनी सिंह, अमरेश सिंह बबलू,अमरदत्त यादव,दुर्गेश पाण्डेय,त्रिपुणायक विश्वकर्मा, बलबीर सिंह दादा,शमशुद्दीन अंसारी ने भी सम्बोधित किया।
संचालन रविन्द्र श्रीवास्तव ने एवम आभार अभय सिंह विशेन ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बृजेश उपाध्याय, बचनदेव गोंड़,अजय दूबे वत्स,अभिषेक जायसवाल,विनय पाण्डेय, धनन्जय चतुर्वेदी, पुनीत यादव,अशोक तिवारी,दीपक श्रीवास्तव, राकेश राजभर,अनूप मिश्रा,इसरार डम्पी,ओमप्रकाश मोदनवाल,राजीव वर्मा,अनिल ठाकुर,विष्णुकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…