युवाओं से सशक्त होगा राष्ट्र– दिलीप पाण्डेय
नगर मे निकाली गई साक्षरता जागरूकता रैली
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।युवा ही देश की रीढ़ होते हैं। युवाओं से ही देश समृद्ध और सशक्त होता है। भारत सर्वाधिक युवाओं वाला देश है इसलिए युवा ही इसके विकास को गति प्रदान करेंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्य है युवाओं में राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करना। जिस दिन युवाओं के मन मस्तिष्क में राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा भाव आ जाएगा उस दिन निश्चित ही राष्ट्र सशक्त और महान बन जाएगा। उक्त बातें दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित शिविर के तीसरे दिन बौद्धिक सत्र में बतौर मुख्य वक्ता विद्यालय के शिक्षक शैलेश मधुकर ने कही। उन्होंने कहा कि युवा ही समाज और राष्ट्र को उत्तरोत्तर प्रगति प्राप्त करा सकते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में विद्यालय के शिक्षक दिलीप पाण्डेय ने कहा कि जीवन में कर्तव्य समर्पण और अनुशासन ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। जिसके माध्यम से व्यक्ति की जीवनचर्या अत्यंत ही अनुशासित होती है। प्रातः काल प्रार्थना तथा राष्ट्रीय सेवा योजना गीत के साथ शिविर का आरंभ हुआ तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने एक विशाल व भव्य साक्षरता जागरूकता रैली निकाली। इसके माध्यम से सोनाड़ी स्थित गांव में जाकर स्वयं सेवकों ने निरक्षर को साक्षर बनाने का प्रयास किया । बौद्धिक सत्र में छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में धन्यवाद व आभार ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी रामसुखी यादव द्वारा किया गया।
फोटो ai निर्मित कुत्ते के काटने के बाद गाय में दिखे संदिग्ध लक्षण, प्रसाद खाने…
वाराणसी एयरपोर्ट पर उड़ान से ठीक पहले मचा हड़कंप! वाराणसी ✍️ (राष्ट्र की परम्परा) ।…
AI हैकाथॉन, गेमिंग और विदेशी फिल्मों का दिखेगा जलवा, 23 अक्टूबर से शुरू होगा फिल्म…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। पत्नी को मायके से विदा कराने पहुंचे एक युवक के साथ…
फोटो goo नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। संयुक्त राष्ट्र (UN) के मंच पर भारत…
विदेश यात्रा को लेकर कसा तंज, वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष को घेरा; सियासी…