बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) रूल ऑफ लॉ सोसायटी कैम्प कार्यालय दीवानी कचहरी परिषद पर्यावरण संरक्षण विषयक पर परिचर्चा का आयोजन किया गया, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बहराइच के पेयजल को प्रदूषित एवं स्वास्थ्य के लिए घातक बताते हुए नदी संरक्षण के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने का सामुहिक संकल्प लिया।
रूल ऑफ लॉ सोसायटी कैम्प कार्यालय में आयोजित परिचर्चा के उपस्थित सरयू बचाओ संघर्ष समिति , महामना मालवीय मिशन , किसान परिषद , गायत्री परिवार , जय गुरुदेव परिवार , एवं अन्य समाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सरयू बचाओ संघर्ष समिति के जिला संयोजक पर्यावरण विद राकेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि , बहराइच नगर के चारों ओर पावन सरस सलिला सरयू नदी की जल धारा अविरल रूप से सनातन काल से बहती रही है लेकिन अब नगरीय क्षेत्र का सारा गंदा पानी पौराणिक पवित्र सरयू नदी में डाला जा रहा है यह दुर्भाग्य का विषय है इसके लिए जन जागरण अभियान चलाया जाना पेय जल हित एवं पर्यावरण हित मे प्रभावी होगा।
उन्होंने कहा की , जल ही जीवन है और राज्य एवँ केन्द्र सरकार लगातार जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के मुहिम चला रही है लेकिन स्थानीय स्तर पर समन्वय एवं संवादहीनता के चलते लगातार पेय जल प्रदूषित हो रहा है यह मानव स्वास्थ्य के लिए घातक है।
सोसायटी अध्यक्ष अवध क्षेत्र संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि , सरयू नदी के पुनर उद्धान के लिए नदी के तटीय क्षेत्र में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण एवं संरक्षण का कार्य स्थानीय जन सहयोग से किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए किसान परिषद बहराइच तहसील संयोजक लाल बहादुर तिवारी ने जन-जागरण अभियान की कार्ययोजना प्रस्तुत किया और इस कार्य मे जन सहयोग का आवाहन किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सोसायटी अध्यक्ष अनिल मिश्र , पर्यावरण विद अनिल त्रिपाठी , पर्यावरण सुरक्षा संरक्षक के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम , समाजसेवी सरफराज सिद्दीकी , संयोजक प्रमोद सिंह चौहान एडवोकेट , परम् प्रकाश पाण्डेय , राकेश त्रिपाठी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे,समापन अवसर पर पर्यावरण एवं जल संरक्षण का उपस्थित लोगों ने सामूहिक संकल्प भी लिया।
जैतीपुर (राष्ट्र की परम्परा) बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे…
जैतीपुर (शाहजहांपुर) बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान…
पति की मौत के बाद भी बैंक खाते से नहीं मिल रहे पैसे! हाई कोर्ट…
खाटू श्याम के दर्शन की आस में निकले 6 दोस्त, जयपुर हाईवे पर मौत ने…
आजाद अधिकार सेना ने 2027 चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी, जानिए क्या है पार्टी…
✍️ बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में विधान परिषद (MLC) चुनाव से…