भाजपा किसान मोर्चा ने तीन दिवसीय जिला स्तरीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के नेतृत्व में स्थानीय जवाहर लाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के खेल मैदान में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ वंदेमातरम गान करके की गई। प्रतियोगिता में जिले के कई टीमों ने भाग लिया।तीन दिवसीय जिला स्तरीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया। अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत से अधिक महत्वपूर्ण सद्भावना का होना जरूरी है। उन्होंने ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कबड्डी आपस मे जोड़ने का काम करती है। खेलो इंडिया योजना, जिसे युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा अपने पांच ऐसे कार्यक्षेत्रों के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है जो ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे देश में खेलों को बढ़ावा देते हैं। खेल खेलने से मनुष्य का शारीरिक व मानसिक विकास होता है और खिलाड़ियों को खेल हमेशा बिना किसी द्वेष भावना के खेलना चाहिए। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री विशिष्ट अतिथि रत्नेश पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है सिर्फ उन्हें प्रोत्साहन की आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने पगडण्डियों व खेत की मिट्टी में खेल का अभ्यास कर देश का नाम रोशन किया है। ग्रामीण स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाओं काे प्राेत्साहन मिलता है।यही प्रतिभाएं आगे चलकर प्रदेश, देश व विदेश में खेलती हैं। इस लिए समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होते रहना चाहिए। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने सभी अतिथियों को आभार व्यक्त किया। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा मनोज राय, ओम प्रकाश पांडेय,दयाशंकर सिंह, टाइगर त्रिपाठी, हृदय कुमार उपाध्याय, विष्णु यादव,करुणेश वर्मा, राघवेंद्र सिंह, नागेन्द्र शुक्ल, शिवाकांत गुप्ता, प्रदीप गौड़ सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

1 hour ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

2 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

2 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

2 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

2 hours ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

2 hours ago