छोटी गंडक नदी से बालू के अवैध खनन करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मचा कोहराम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।डीएम अनुनय झा केआदेश पर बालू की तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोठीभार थाना क्षेत्र के रानीपुर मझौवा गांव के समीप शनिवार की रात छोटी गंडक नदी में मुखबिर के जरिए बालू के अवैध खनन की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी, खनन निरीक्षक अजीत कुमार,कोठीभार एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। एक व्यक्ति बालू का अवैध खनन कराते हुए मिला। इस पर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन को छोटी गंडक नदी में बालू के अवैध खनन की सूचना काफी दिनों से मिल रही थी इस पर जांच पड़ताल शुरू हुई मुखबिरों को भी लगा दिया गया था इसी बीच शनिवार की रात में मुखबिर के जरिए प्रशासन को सूचना मिली कि कोठीभार थाना क्षेत्र के रानीपुर मझौवा गांव के समीप गंडक नदी में बालू का अवैध खनन हो रहा है इस सूचना पर नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी, खनन निरीक्षक अजीत कुमार, एसओ कोठीभार सत्येंद्र कुमार राय राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और एक व्यक्ति बालू खनन करते पकड़ा गया जिसे गिरफ्तार कर विभागीय कार्यवाही किया गया। इस सम्बन्ध में निचलौल तहसील के नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया वह बालू का अवैध खनन करा रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम पुजारी यादव बताया। मौके पर बालू भी बरामद हुआ है।आरोपित पुजारी यादव को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कोठीभार पुलिस अपने साथ ले गई। प्रकरण में कार्रवाई जारी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

4 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

4 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

4 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

4 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

7 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

7 hours ago