भाजपा को मिली जीत मोदी की गारंटी है, भाजपाइयों ने मनाया जश्न

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान के विधान सभा चुनाव परिणाम में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिले में जगह जगह जश्न मनाया, पटाखे फोड़े गये, ढोल नगाड़ों के बीच झूमे। तीनों राज्यों में भाजपा सरकार बनने का परिणाम आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिला कर एक-दूसरे को बधाई दिया।
जिलाध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भाजपा की यह जीत विकास की जीत हैl नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व की जीत है। इस विधानसभा के परिणाम ने स्पष्ट कर दिया कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में देश पहले से ही नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को फिर से स्वीकार कर चुकी है।
युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों के प्रति जो विश्वास है, वो जनादेश आज प्रचंड बहुमत के रूप में सामने आया है। यह जीत आधी आबादी “नारी शक्ति” का सम्मान है। विजयी हुए समस्त प्रत्याशियों व भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता को बधाई पात्र हैंl

तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर सांसद ई. प्रवीण निषाद, विधायकगण अनिल कुमार त्रिपाठी, अंकुर राज तिवारी, गणेश चंद्र चौहान, खलीलाबाद के नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल जज्जी, उपाध्यक्ष ई. सुधांशु सिंह, श्याम बिहारी जायसवाल, मीडिया प्रभारी ब्रह्मानन्द पाण्डेय, प्रदीप कुमार गुप्ता, गौरव कुमा, प्रवीण गुप्त राजन, अमरेश तिवारी सहित अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

8 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

8 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

12 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

12 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago