Wednesday, December 3, 2025
HomeUncategorizedMCD उपचुनाव में BJP का दबदबा, 12 में से 7 वार्ड जीते,...

MCD उपचुनाव में BJP का दबदबा, 12 में से 7 वार्ड जीते, AAP और कांग्रेस को झटका

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजों ने राजधानी की राजनीति में एक बार फिर हलचल पैदा कर दी है। इन सीटों पर 30 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसकी गिनती बुधवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई। नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 7 वार्डों में जीत दर्ज कर बढ़त बना ली, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) को 3 सीटों पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी (AIFB) को एक-एक सीट मिली।

BJP ने द्वारका B, विनोद नगर, अशोक विहार, ग्रेटर कैलाश, डिचाओं कलां, शालीमार बाग B और चांदनी चौक वार्ड में जीत हासिल की। हालांकि पार्टी को संगम विहार A और नारायणा जैसे कुछ अहम वार्डों में हार का सामना करना पड़ा, जो उसने 2022 के चुनाव में जीते थे।

ये भी पढ़ें –राज्यसभा में “लोक भवन नाम विवाद” पर गरमाई बहस, विपक्षी नेता बोले– “संसद नहीं बुलडोजर”

AAP ने नारायणा, मुंडका और दक्षिणपुरी सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस ने संगम विहार A पर कब्जा जमाया, जबकि लेफ्ट पार्टी (AIFB) के मोहम्मद इमरान ने चांदनी महल वार्ड जीतकर सबको चौंका दिया।

इस उपचुनाव में कुल 51 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 26 महिलाएं शामिल थीं। मतदान प्रतिशत 38.51% दर्ज किया गया, जो 2022 के MCD चुनाव के 50.47% से काफी कम रहा।

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, कंझावला, पीतमपुरा, सिविल लाइंस, द्वारका, नजफगढ़ और पुष्प विहार समेत 10 जगहों पर काउंटिंग सेंटर्स बनाए गए थे। यह उपचुनाव सत्ताधारी बीजेपी, विपक्षी AAP और कांग्रेस के लिए 2025 के आगामी चुनावों से पहले एक राजनीतिक सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments