April 24, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय का महराजगंज जनपद में प्रथम आगमन पर जगह-जगह फूल- माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया।स्वागत के क्रम में सेमरा राजा टोल प्लाजा पर क्षेत्र के समाजसेवी उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में ढोल- नगाड़ों के साथ सैकड़ो समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जिलाध्यक्ष सहित सदर विधायक जय मंगल कनौजिया का भव्य स्वागत किया। धर्मपुर चौराहे पर मंडल उपाध्यक्ष रमेश कनौजिया के नेतृत्व में समर्थको एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया एवं गगन भेदी नारे भी लगाए । भिटौली बाजार में पार्टी कोषाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद रौनियार ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, ग्राम प्रधान ऋषिराज राय , अशोक जायसवाल , रामगोपाल जायसवाल, छेदी चौधरी, पंकज जयसवाल, विजय कुमार, विनोद तिवारी, रामेंद्र नाथ सरकार, सुग्रीव चौबे, संग्राम सिंह, पिंटू जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल आदि सैकड़ो की संख्या में समर्थक मौजूद रहें ।