राजकीय आईटीआई में सम्पन्न हुआ वृहद रोज़गार मेला

कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता है: सांसद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवायोजन, राजकीय आइटीआई एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर बहराइच में आयोजित प्लेसमेंट डे वृहद रोजगार मेले के मुख्य अतिथि रहे सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने फीटा काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया,इस अवसर पर संस्थान की छात्राओं द्वारा स्वागतगीत प्रस्तुत किया गया जबकि नोडल प्रधानाचार्य पी.के. श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
वृहद रोज़गार मेले में प्रतिभाग करने वाली 21 कम्पनियों द्वारा पंजीकृत 1025 प्रतिभागी अभ्यार्थियों का साक्षात्कार आयोजित कर 756 अभ्यर्थियों को अग्रिम चरण के लिए शार्ट लिस्ट किया गया,वृहद रोज़गार मेले को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद ने मेले में आये अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता है और उन्होंने कहा कि विश्व में ज्यादातर सफल लोगों ने अल्प मानदेय तथा तथाकथित तौर पर छोटे समझे जाने वाले पदों पर कार्य कर करते हुए शीर्ष मुकाम हासिल किया है।
नोडल प्रधानाचार्य पी.के. श्रीवास्तव ने रोज़गार मेले को सम्बोधित करते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित विभिन्न ट्रेडों के रोजगारपरक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों एवं शिशिक्षु योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने रोजगार मेले के उद्देश्यों पर सम्यक जानकारी देते हुए अभ्यर्थियों का आहवान किया कि सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराकर अपने लिए रोजगार के अवसर को बढ़ाये।
उपायुक्त उद्योग वीरेन्द्र कुमार ने विभागीय योजना तथा जिले में स्थापित उद्योगों की जानकारी देते हुए युवाओं से अपील की कि ऐसे आयोजनों का भरपूर लाभ उठायें और रोज़गार मेले की अध्यक्षता कर रहे संयुक्त निदेशक देवीपाटन मण्डल, गोण्डा राजेश राम ने प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराकर तकनीकी आउटसोर्सिंग रिक्तियों में आवेदन करने की सलाह दी,कार्यक्रम के अन्त में सहायक सेवायोजन अधिकारी द्वारा आये हुए सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ,इस अवसर पर रोजगार मेला प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, सुरक्षा प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, एमआईएस मैनेजर रवि पाठक सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे कार्यकम का संचालन विजेन्द्र प्रताप मौर्या एवं सिद्धार्थ श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

1 hour ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

5 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

5 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

5 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

5 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

5 hours ago