आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौली गाँव के पास मंगलवार को गन्ना लदी ट्रक की चपेट में आने से, बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया ।
अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भुपुर गांव निवासी इरशाद 25 वर्ष फूलपुर बाज़ार घरेलू सामान लेने के लिए आया था, फूलपुर से घर वापस जाते समय दुर्वासा रोड पर बरौली गाँव के पास गन्ने से लदी ट्रक की चपेट मे आ गया ,और हादसे में इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई। उधर घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नम्बर था । घर पर रहकर युवक खेती बारी करता था ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फूलपुर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…