मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
आज़मगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
निजामाबाद थाना क्षेत्र के महमूदपुर बकिया लक्षिरामपुर गांव में, मंगलवार की सुबह 25 वर्षीय विवाहिता ने पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी, शव को पँखे से लटकता देख परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया, तथा साक्ष्य को छुपा कर आत्महत्या का रूप देने की बात कही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार फूलपुर क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर ग्राम निवासी सियाराम यादव ने, एक वर्ष पूर्व अपनी 25 वर्षीय पुत्री आराधना की शादी निजामाबाद क्षेत्र के महमूदपुर बकिया लक्षिरामपुर ग्राम निवासी, अरविंद यादव के साथ की थी। ससुराल में रह रही आराधना सोमवार की रात परिजनों के साथ भोजन के बाद, अपने कमरे में सोने चली गई। बताते हैं कि रात में किसी समय उसने कमरे की छत में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को मंगलवार की सुबह हुई। आनन-फानन में दुपट्टे को काटकर शव को नीचे उतारा गया। इसकी सूचना स्थानीय थाने के साथ ही मृतका के मायके वालों को दी गई। सूचना पाकर मायके वाले मौके पर पहुंच गए, और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता आराधना को मार डालने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में निजामाबाद थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…