कल्याण समन्वय समिति द्वारा डीएम को सम्मानित किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कैनटोमेन्ट एरिया दिल्ली स्थित मानेकशा सेन्टर में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र को ‘‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2022’’ से सम्मानित किये जाने के उपलक्ष्य में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स कल्याण समन्वय समिति बहराइच के तत्वावधान में विकास भवन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में लोकप्रिय, जनप्रिय जिलाधिकारी डॉ चन्द्र को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र प्रदान कर पेंशनर्स कल्याण समन्वय समिति द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिलाधिकारी डॉ चन्द्र को शिक्षक संगठनों द्वारा भी पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह, पुस्तक, भेंट कर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने अधिकारियों, पेंशनर्स कल्याण समन्वय समिति के पदाधिकारियों व अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारम्भ किया गया। सेवानिवृत्त कर्मी राजमणि द्वारा स्वागत गीत तथा तरूणजीत द्वारा सम्मान गीत प्रस्तुत किया गया। जबकि समिति के पदाधिकारी आर.सी. चौधरी द्वारा सम्मान पत्र पढ़ा गया। जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस उपलब्धि के लिए लोकतन्त्र में आस्थावान मतदाताओं के जनसहयोग, समस्त राजनैतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, सहयोगी अधिकारियों कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा परिजनों की ओर से प्राप्त होने वाले आत्मबल को समर्पित करते हुए जनपदवासियों से अपील की है कि लोकतन्त्र के प्रत्येक महापर्व पर अपने मताधिकार की आहुति देकर ज्ञात-अज्ञात अमर सेनानियों द्वारा प्रज्ज्वलित की गई स्वतन्त्रता की मशाल को ऊर्जा प्रदान करते रहें। डीएम ने निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए डीएम डॉ. चन्द्र ने भारत निर्वाचन आयोग के प्रति आभार व सम्मान की अनुभूति के साथ कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आयोग के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानन्जय सिंह, सीएमओ डॉ एस.के. सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेन्द्र वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार, जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्या, डीपीआरओ उमाकान्त पाण्डेय, बीएसए अव्यक्तराम, डीसी मनरेगा के.डी. गोस्वामी व अन्य अधिकारी, उद्यमी कूलभूषण अरोड़ा, मनोज गुप्ता, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स कल्याण समन्वय समिति के पदाधिकारी, पेंशनर्स व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। समारोह का संचालन सरदार सरजीत सिंह ने किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

10 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

10 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

10 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

10 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

10 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

11 hours ago