बड़हलगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) सिधुवापर समीप चौराहे पर ट्रक बाइक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। शनिवार को वह निजी काम से वापस आते समय दिन में करीब 12:30 बजे अचानक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गगहा थाना क्षेत्र के रकहट गांव निवासी संदीप पांडेय उम्र 24 वर्षीय पिता स्वर्गीय रमेश पांडेय बड़हलगंज किसी निजी कार्य से गए हुए थे, वापस लौटते समय अभी वह सिधवापार समीप चौराहे पर ही पहुंच रहे थे कि ,तभी गोरखपुर से आ रही ट्रक चालक ने टक्कर मार दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक चालक प्रवीण पांडेय निवासी रकहट बुरी तरह से घायल हो गया। प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज पहुंचाया गया।
मृतक संदीप पांडेय तीन भाइयों में से दूसरे नंबर का था जो मृतक आश्रित पोस्ट ऑफिस विभाग में कार्यरत होने वाला था,वहीं अपने पीछे माँ दो भाई छोड़ गया है।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में आयोजित परिवहन कर मेला छोटे व्यवसायिक वाहन स्वामियों के…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में राजस्व संग्रह और जन शिकायत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विकास के दावों के बीच एकमा डिपो स्थित ऐतिहासिक ट्राम्बे…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लखीसराय में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस…
वैश्विक ऊर्जा बाजार में अमेरिका, रूस, ईरान और चीन के बीच चल रहा तेल खरीद…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कशमरिंया…