किसान महासभा के प्रदेश मंत्री मनोनीत हुए सियाशरण पान्डेय

राजापाकड़। कुशीनगर

(राष्ट्र की परम्परा)

राष्ट्रीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आशीष राय जी के निर्देश पर राधे मोहन राय प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान सभा नें सियाशरण उर्फ सप्पू पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान सभा को प्रदेश मंत्री पद पर मनोनीत किया है, इनके मनोनयन पर तमाम किसान नेताओं ने बधाई दी है।
पाण्डेय द्वारा राष्ट्रीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष के रूप मे नहर, सड़क, कोल्ड स्टोरेज, अतिवृष्टि से गन्ना धान के फसलों की नुकसान पर सदैव संघर्ष करते हुए राष्ट्रीय किसान सभा के माध्यम से किसानों के लिए मजबूत संगठन के रूप मे पहचान बनाई।अपने किए गए नैतिक कर्त्तव्यों के फलस्वरूप संगठन ने उक्त जिम्मेदारी दी है।एक संक्षिप्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पाण्डेय ने बताया की शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसके क्रम में किसानों के हित में मेरा संघर्ष हमेशा जारी रहेगा।उन्होंने कहा की आज किसान असंगठित होने के कारण उपेक्षित है,प्राकृतिक आपदा का दंश, महगाई की मार , समुचित प्रबंधन का आभाव ,और सरकार के काले कानून के वजह से परेशान है ,एक तरफ पूंजीवादी कार्पोरेट घरानों की गिद्ध दृष्टि किसानों के तरफ है,और सरकारी मशीनरी का भरपूर लाभ लेते हुए किसानों का शोषण करने पर आमादा है,ऐसे में हम सभी किसान को जागरूक होकर संगठित होने की आवश्यकता है।
इनके मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाशीष राय, सुनिल शास्त्री पूर्व सांसद , अरुण कुमार सिह पूर्व सांसद, भीमनाथ राय ,अरविंद सिंह, सिंहासन प्रसाद गुप्त, राघवेंद्र राव, सत्यदेव पांडे, छेदी शर्मा ,के कुमार, जितेंद्र पांडे लोकतंत्र सेनानी आदि लोगों ने बधाई दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago