भारतेंदु हरिश्चंद्र : साहित्य और पत्रकारिता के पथप्रदर्शक

  • नवनीत मिश्र

भारतेंदु हरिश्चंद्र (1850–1885) आधुनिक हिंदी साहित्य के जनक और हिंदी पत्रकारिता के अग्रदूत माने जाते हैं। अल्पायु में उन्होंने हिंदी को केवल साहित्यिक अभिव्यक्ति का माध्यम ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरण और राष्ट्रीय चेतना का औजार बना दिया।
उनके नाटक भारत दुर्दशा, अंधेर नगरी और सत्य हरिश्चंद्र आज भी सामाजिक व राजनीतिक विडंबनाओं पर करारा व्यंग्य करते हैं। कवि और निबंधकार के रूप में उनका लेखन समाज को आत्मगौरव और आत्मचिंतन की ओर ले गया। उनकी प्रसिद्ध उक्ति “निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।” ने हिंदी समाज को अपनी भाषा के महत्व का बोध कराया।
भारतेंदु ने पत्रकारिता को परिवर्तन का सशक्त मंच बनाया। कवि वचन सुधा, हरिश्चंद्र मैगज़ीन और हरिश्चंद्र चंद्रिका जैसी पत्रिकाओं से उन्होंने अंग्रेजी शासन की नीतियों पर प्रहार किया और दहेज, बाल विवाह, अंधविश्वास जैसी कुरीतियों के खिलाफ बेबाक लिखा। उनकी पत्रकारिता राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सुधार और भाषा-विकास पर आधारित थी, और आज भी पत्रकारों के लिए मार्गदर्शन का स्रोत है।
डिजिटल युग की पत्रकारिता के सामने टीआरपी की दौड़, व्यावसायिक दबाव और फेक न्यूज़ जैसी चुनौतियाँ हैं। ऐसे समय में भारतेंदु का आदर्श हमें याद दिलाता है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्ता की वकालत नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ उठाना और समाज को सही दिशा देना है।
भारतेंदु हरिश्चंद्र का जीवन और कृतित्व यह सिखाता है कि साहित्य और पत्रकारिता तभी सार्थक हैं, जब वे समाज और राष्ट्र की उन्नति का माध्यम बनें। उनकी जयंती पर यही संकल्प लेना सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।
“सदा सत्य बोलो, सदा सत्य लिखो, सदा सत्य का पालन करो।”- भारतेंदु हरिश्चंद्र

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

16 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

16 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

16 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

16 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

16 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

17 hours ago