प्रधानमंत्री मोदी ने डाला पहला वोट, संसद भवन में मतदान जारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद भवन में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 10 बजे सबसे पहला वोट डालकर प्रक्रिया की शुरुआत की। मतदान से पहले एनडीए सांसदों की एक ब्रेकफास्ट मीटिंग सुबह 9.30 बजे हुई, जिसमें सभी सांसद शामिल हुए।

चुनाव में मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक (विपक्ष) के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच है। इस चुनाव में लोकसभा के 542 सांसद और राज्यसभा के 239 सांसद, यानी कुल 781 सदस्य वोट डालने के पात्र हैं।

मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।

उपराष्ट्रपति का चुनाव सांसदों के वोट से होता है और यह निर्वाचन आयोग की देखरेख में संपन्न कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए निर्वाचित उपराष्ट्रपति शपथ ग्रहण करेंगे।

राजनीतिक गलियारों में यह चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी होते हैं। ऐसे में यह मुकाबला सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

1 hour ago

कहानी के जरिए सीखेंगे यूपी के नौनिहाल, बालवाटिका से मजबूत होगी शिक्षा की नींव

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…

3 hours ago

बारिश ने बिगाड़ा कोयले का गणित, देश के 57 बिजलीघर संकट में; अब बढ़ाई गई सप्लाई

थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…

4 hours ago

सुखोई-30MKI की बढ़ेगी हवाई ताकत, दुश्मन के विमानों को दूर से निशाना बनाने की तैयारी

सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…

5 hours ago

विकास की दौड़ में बुजुर्ग पीछे क्यों छूट रहे हैं?

माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…

5 hours ago