Categories: Uncategorized

भारत विकास परिषद ने श्रद्धालुओं बीच चाय नमकीन व खाद्य सामग्री का किया वितरण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति खिचड़ी पर्व पर भारत विकास परिषद,गोरक्ष प्रान्त की माधव शाखा ने बाबा गोरक्षनाथ के दर्शन एवं खिचड़ी पूजन पर्व पर उमड़ी अपार श्रद्धालुओं की आस्था को नमन करते हुए सभी के लिए चाय के साथ भूजा-नमकीन चना परोस कर सेवा और संस्कार के माध्यम से स्वागत किया।
सेवा कार्य मे प्रातः 7 बजे से सायं 4 बजे तक लगभग सात हजार श्रद्धालुओं को जलपान कराकर सेवा प्रदान किया और दया तथा मानवता का धर्म निभाया।
माधव शाखा के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने कहा की भारत विकास परिषद सदैव सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है तथा जनमानस कि सेवा भावना से प्रेरित होकर इस प्रकार के कार्य करती रहती है। सेवा मे माधव शाखा के सम्मानित सदस्यों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। इस दौरान प्रांतीय महासचिव डॉ दम्पति कुमार सिंह, प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख राष्ट्रीय समूह गान सुनिशा श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण बिहारी अग्रवाल, अनीता गुप्ता, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रकल्प प्रमुख, उपाध्यक्ष सम्पर्क आशुतोष त्रिपाठी, म कृष्ण मुरारी लाल, मयंक श्रीवास्तव, टिंकू यादव, वीरेंद्र गुप्ता व स्थानीय लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

18 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

19 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

19 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

19 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

20 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago