Categories: Uncategorized

किसान दिवस आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
किसान दिवस में सर्वप्रथम कृषि वैज्ञानिक डॉ0 देवेश कुमार द्वारा वर्तमान समय में गेहूं की फसल में 40 दिन के मध्य खरपतवारनाशी के प्रयोग किए जाने की सलाह दी। सरसों की फसल में 06 से 07 किलोग्राम प्रति एकड़ सल्फर प्रयोग किए जाने से तेल की मात्रा एवं गुणवत्ता में वृद्धि होती है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव द्वारा किसानों को अवगत कराया गया कि खेत में खरपतवारनाशी मुख्यतः सल्फो सल्फरान इत्यादि की डोज सही इस्तेमाल किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
किसानों द्वारा बिजली बिल बढ़कर आने की शिकायत की गई। गन्ना विभाग द्वारा वर्तमान में तौल केंद्र पर व्यवस्थाओं को लेकर किसानों के द्वारा का शिकायत की गई, जिसमें तौल केंद्र पर सूचना बोर्ड, छप्पर, जलावन लकड़ी की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था नहीं है, केंद्र पर तौल को लेकर अनियमित बरती जा रही है, पर्ची का आवंटन ठीक प्रकार से नहीं किया जा रहा है। फसल बीमा योजना अंतर्गत गन्ना एवं खरीफ मक्का फसल को अधिसूचित किए जाने की मांग की गई।
उप निदेशक कृषि डॉ0 राकेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि गत वर्ष खरीफ एवं रबी की फसलों में फसल क्षतिपूर्ति की धनराशि बैंकों के द्वारा किसानों को हस्तांतरित की जा चुकी है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एसके तिवारी द्वारा मिनी नंदिनी, मुख्यमंत्री गौ-संवर्धन योजना, मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना के संबंध में किसानों को जानकारी दी गई।
उप निदेशक कृषि द्वारा अवगत कराया गया कि सोलर पंप योजना अंतर्गत यंत्र की बुकिंग अभी जारी है, किसान टोकन मनी जमा कर 02 एचपी से लेकर 10 एचपी तक के सोलर पंप की बुकिंग कर सकते हैं।
जनपद में कृषि यंत्रीकरण एवं इन सीटू फसल प्रबंधन योजना अंतर्गत पुनः लक्ष्य प्राप्त हुए हैं जिसकी बुकिंग दिनांक 16 जनवरी से अपराह्न 3:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगी एवं 30 जनवरी तक जारी रहेगी इससे पूर्व हुई बुकिंग की लॉटरी शीघ्र ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों के लिए संचालित योजनाओं का समय से उन्हें लाभ प्राप्त हो फार्मर रजिस्ट्री अभियान अंतर्गत किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र से अपना पंजीकरण अवश्य कर लें।

rkpshomnath

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

4 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

4 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

9 hours ago