Categories: Uncategorized

खिचड़ी सह भोग एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नवाबगंज/बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र स्थित देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज (रामपुर) में प्रधान, शिक्षक व अन्य राष्ट्रवादी संघटनो के संयुक्त तत्वावधान में नशा उन्मूलन, पर्यावरण चौपाल का आयोजन किया गया ।आयोजित चौपाल में उपस्थित लोगों को नशा उन्मूलन का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया तथा सैकड़ो अशक्त निर्धन लोगो को कंबल भी वितरित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रुप से शिक्षक, समाजसेवी, अधिवक्ता, प्रगतिशील किसान,पर्यवारणविद व सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में आयोजित नशा उन्मूलन चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक राम निवास वर्मा ने कहा कि नशा समाज के लिए घातक है इसपर पूर्ण विराम लगाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओ को सामुहिक रूप से मिलकर जन जागरण अभियान चलाया जाना चाहिए।आयोजक मालवीय मिशन अध्यक्ष(अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि राष्ट्रवादी संघटनों के साथ समन्वय बनाकर जन जागरण अभियान चलाकर लोगो को नशा से सचेत किया जा रहा है तथा पंचवटी प्रजाति के वृक्षों को रोपड़ व संरक्षण भी किया जा रहा है। विशिष्ठ अतिथि वन क्षेत्राधिकारी रुपईडीहा अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में अवैध वृक्ष कटान रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई गई है तथा वृक्षारोपण महाभियान चलाकर लोगो को पर्यावरण के लिए सचेत किया जा रहा है ।वन क्षेत्राधिकारी चरदा पंकज साहू ने कहा कि सघन निरीक्षण अभियान चलाकर अवैध वृक्ष कटान पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है तथा सबको आवश्यकतानुसार निःशुल्क वृक्ष वितरण की व्यापक योजना चलाई जा रही है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लैंड पोर्ट प्रबन्धक रुपईडीहा सुधीर शर्मा ने कहा कि सीमावर्ती युवाओ को नशे से सचेत रहने की आवश्यकता है तथा अवैध नशा पर प्रभावी अंकुश के लिए विभिन्न एजेंसियों के साथ विशेष संयुक्त अभियान भी चलाया जा रहा है । कार्यक्रम का संचालन किसान परिषद संयोजक शिव पूजन सिंह ने किया धन्यवाद ज्ञापन प्रचार्य शुभम श्रीवास्तव ने किया।अयोजित चौपाल में प्रमुख रूप से गायत्री परिजन नेपाल मनोज राजा श्रीवास्तव,पर्यवारणविद विनोद गुप्ता, प्रधान संगठन उपाध्यक्ष तकम्मस खान, प्रवक्ता राजीव श्रीवास्तव ,समाज सेवी भरत गुप्ता,राजस्व कर्मी संतोष वर्मा, समाजसेवी धीरेंद्र शर्मा ,शिक्षक दिपेश शर्मा, शिक्षिका परमिला व विनीता तथा पर्यवारणविद जुनैद अंसारी समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।समापन अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को अंग वस्त्रं देकर स्वागत किया गया तथा विद्यार्थियों को पंचवटी प्राजित के वृक्षों के रोपण व उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

2 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

3 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

7 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

7 hours ago