बिरसा मुंडा की जयंती पर बीबीएयू में आयोजित हुआ जनजातीय गौरव दिवस, जल-जंगल-जमीन के संरक्षण में जनजातीय समाज के योगदान को किया गया याद
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बहराइच के सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर की कुलपति प्रो. शोभा गौर तथा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. राम शंकर उरांव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि जनजातीय समाज ने सदियों से प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और पारंपरिक ज्ञान हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं। इनका संरक्षण करने के साथ जनजातीय समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी जरूरी है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में जनजातीय शोध मंच स्थापित करने की योजना की जानकारी भी दी।मुख्य अतिथि सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अल्प जीवन में जनजातीय समाज के अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका जीवन आज भी समाज को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जनजातीय शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं, वन धन विकास केंद्रों तथा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का भी उल्लेख किया।प्रो. शोभा गौर ने जनजातीय समुदायों की शिक्षा, सामाजिक विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को समय की आवश्यकता बताया। वहीं, डॉ. राम शंकर उरांव ने भगवान बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक उलगुलान आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए तिलका मांझी, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो और टंट्या भील जैसे जनजातीय नायकों के योगदान को रेखांकित किया।इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने जनजातीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में सखुआ के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संघर्ष में उनके योगदान और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अवैध खनन के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए…
छात्रावास मड़या और कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में आयोजित हुए कार्यक्रम, प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ…
जिला प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की, निर्धारित समय पर होगा शासकीय कार्य…
सीसोटार गांव से पुलिस ने लिया हिरासत में, वर्ष 2021 के पुराने मुकदमे से जुड़…
सिकंदरपुर के रुद्रवार गांव का निवासी है आरोपी, गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मुकदमों में था…
मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…