बीईओ ने खेल प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों का बढ़ाया हौसला

  • बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
  • दुदही ब्लाक को चैंपियन बनाने का किया आह्वान

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)3 सितम्बर…

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में आगामी दिनों में बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की धूम रहेगी। खेल आयोजन का शुभारंभ सितंबर माह से न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता से होगा और क्रमशः ब्लाक स्तरीय, तहसील स्तरीय, जिला स्तरीय, मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद नवंबर माह में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसके लिए विद्यालय स्तर पर बाल खिलाड़ी कड़ी मेहनत व अभ्यास कर रहे हैं। दुदही विकास खंड में तैनात ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव व खेल अनुदेशक प्रतिदिन विद्यालयों में जाकर बच्चों को खेल की बारीकियां सिखाते हुए प्रशिक्षित कर रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने शनिवार को विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में निरीक्षण कर तैयारियों की वास्तविकता जानी। उन्होंने दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, खोखो आदि खेलों अभ्यास कराया। यहां की छात्रा सरिता निषाद ने गत वर्ष देवरिया में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता 600 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में पहला स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया था।

👉कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में खेल तैयारियों का लिया जायजा

बीईओ ने सरिता सहित अभ्यास में बेहतर प्रदर्शन करने वालों छात्रों का हौसला बढ़ाया। बीईओ कहा कि खेल स्वास्थ्य व शिक्षा दोनों के जरुरी। शिक्षक पढाई के साथ छात्रों के खेल कौशल को निखार उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंने बाल खिलाड़ियों से आह्वान किया कि दुदही की टीम को चैंपियन बनाने के लिए जी जान से जुट जाएं। इसके लिए संसाधनों की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। अलग अलग विद्यालयों में अलग अलग खेलों के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खिलाड़ी यूनीफार्म व संसाधनों से लैस होंगे। अधिकांश आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो चुके हैं, शेष का प्रबंध किया जा रहा है। इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, सहायक अध्यापकगण धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, अनिता कुशवाहा, नसीमा, शबनम, रिंकी , सव्या, सोनम, जोहरा, पीयूष, शहाना, खुशबू, तराना, दीपक, चंदन, शुभम, श्वेता, संदीप, आदि बाल खिलाड़ी मौजूद रहे।

कुशीनगर जनपद में आयोजित होगी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता आगामी 6 सितंबर -चाफ, 8 सितंबर – गोड़रिया, 10 सितंबर धर्मपुर पर्वत, 12 सितंबर कोरेया, 14 सितंबर अमवा दीगर, 16 सितंबर बांसगांव व 19 सितंबर को दुदही न्याय पंचायत की प्रतियोगिता संपन्न होगी। जबकि सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में ब्लाक व तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर, अक्टूबर प्रथम सप्ताह में जिला स्तरीय प्रतियोगिता जनपद मुख्यालय व नवंबर प्रथम सप्ताह में
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता जनपद मुख्यालय पर संपन्न होगी। इस वर्ष कुशीनगर जनपद को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है।

संवादाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

13 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

13 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

14 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

14 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

14 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

14 hours ago