विशालकाय अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

जौनपुर। (राष्ट्र की परम्परा /RKP NEWS)। नगर क्षेत्र के पचहटिया सूरजघाट मार्ग गोमती नदी के तीन सौ मीटर की दूरी पर खेत में एक विशालकाय अजगर, जिसकी लंबाई लगभग दस फीट रही, उसने नीलगाय के बच्चे को अपना निवाला बनाया। इस घटना को देखकर छेत्र को लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है। सुबह इस घटना की ख़बर जंगल मे लगे आग की तरह छेत्र में फैल जाने के कारण स्थानीय लोग भी दहशत में आ गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 6 बजे छेत्र के रमेश चंद्र यादव (पत्रकार) अपने खेत में कृषि कार्य के लिए जा रहे थे, गोमती नदी के तीन सौ मीटर की दूरी बगल में स्थित एक खेत में उनकी नज़र एक विशालकाय अजगर पर पड़ी, खेत में ही एक नीलगाय के बच्चे को अपनी शरीर से दबोचे हुए था, जब नीलगाय के बच्चे के प्राण पखेरू उड़ गए, तब अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया और खेत में ही बैठा रहा।
इस घटना को देखने के लिए लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वही छेत्र के युवा अपने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते हुए नज़र आए। किसी तरह ग्रामीण छेत्र के युवकों ने एक रस्सी के सहारे विशालकाय अजगर को कई जगह से बाध दिया, वन विभाग के लोगो से संपर्क कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। काफी देर के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बताया कि लोग इसकी सूचना वन विभाग को दे। इस घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर खबर कवर करने पहुंचे स्थानीय क्षेत्र के तेजस टुडे सामाचार पत्र (पत्रकार) बिपिन कुमार ने क्षेत्र वासियो में डर व भय से सहमे होने के कारण छेत्र के कुछ नौजवानों को हौसला बुलंद करने के बाद स्वयं आगे बढ़ते हुए विशालकाय अजगर को अपने हाथो से पकड़ कर खेत से निकालकर सुरक्षित स्थान सड़क पर ले गए। अजगर द्वारा निगले हुए नील गाय के बच्चे को अपने मुंह से उगलने लगा। यह दृश्य देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। युवा क्षेत्र वासियो की मदद से विशालकाय अजगर को एक बोरे में भरकर रख दिया, इस घटना की सूचना पत्रकार रमेश यादव ने तत्काल डायल 112 को व वन विभाग को दी। एक घंटे बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में लिया।
विशालकाय अजगर सुरक्षित पकड़े जाने पर स्थानीय सहयोगी नौजवान हीरालाल यादव, रोहित यादव (छात्रसंघ), ओमप्रकाश यादव, रविशंकर यादव, संदीप यादव राहुल यादव दीपक यादव, रुदल यादव जय प्रकाश वर्मा (पत्रकार ) ने कड़ी मेहनत के बाद राहत की सास ली। इस मौके पर छेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ बनाम ‘अराजकता हटाओ’, दिल्ली में आमने-सामने INDIA और भाजपा

फोटो X राहुल-अखिलेश से तेजस्वी तक एक मंच पर, SIR और CEC के मुद्दे पर…

2 hours ago

जेल से रिहाई के कुछ घंटे बाद ही आजम खान गिरफ्तार, रातभर ED ने की पूछताछ

सुबह गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेशी, सुरक्षा में तैनात रहे पुलिस और अर्धसैनिक…

3 hours ago

25 हजार का इनामी गोवंश तस्कर गिरफ्तार, पिकअप में बंधी मिली गाय

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गौकशी के लिए गोवंश की तस्करी के मामले में मेरठ…

3 hours ago

आसमान में उड़ान भरने को तैयार कैनसैट!

एक साथ 4 सैटेलाइट का ड्रोन से होगा लॉन्च, IN-SPACe चेयरमैन पवन गोयनका की मौजूदगी…

3 hours ago

राहुल गांधी से अखिलेश यादव तक एक मंच पर! SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर INDIA गठबंधन की हुंकार

फोटो X INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गरमाई…

4 hours ago

कपड़े महंगे हों या सस्ते, ये 4 गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपका पूरा लुक; जानें स्मार्ट फैशन टिप्स

गलत नेकलाइन से लेकर कपड़ों के रंग तक, महिलाएं न करें ये 4 फैशन मिस्टेक्स;…

6 hours ago