बांग्लादेश में मशहूर सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट पर हमला, पत्थरबाजी के बाद शो रद्द

Bangladesh Singer James Concert Attack: बांग्लादेश में कलाकारों और सांस्कृतिक संस्थानों पर बढ़ते हमलों के बीच मशहूर रॉक सिंगर जेम्स का कॉन्सर्ट रद्द करना पड़ा। यह घटना ढाका से करीब 120 किलोमीटर दूर फरीदपुर की है, जहां शुक्रवार रात एक स्कूल की वर्षगांठ के अवसर पर जेम्स का लाइव शो आयोजित किया जाना था।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम स्थल पर कुछ उपद्रवियों ने जबरन घुसने की कोशिश की और भीड़ पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद छात्रों और आयोजकों ने विरोध किया, लेकिन स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा कारणों से कॉन्सर्ट को कैंसिल कर दिया गया।

तस्लीमा नसरीन ने की कड़ी निंदा

घटना को लेकर मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि बांग्लादेश में सांस्कृतिक संस्थानों और कलाकारों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

तस्लीमा नसरीन ने आरोप लगाया कि पहले छायानाट सांस्कृतिक केंद्र को जलाया गया और अब जिहादी तत्वों ने प्रसिद्ध गायक जेम्स को मंच पर परफॉर्म करने से रोक दिया।

सिराज अली खान और अरमान खान ने भी ठुकराया न्योता

तस्लीमा नसरीन ने बताया कि कुछ दिन पहले सिराज अली खान, जो विश्व प्रसिद्ध उस्ताद अलाउद्दीन खान के परिवार से आते हैं और मैहर घराने के प्रतिष्ठित कलाकार हैं, ढाका आए जरूर लेकिन सुरक्षा चिंताओं के चलते बिना कार्यक्रम किए भारत लौट गए।

इसी तरह, उस्ताद राशिद खान के बेटे अरमान खान ने भी ढाका में प्रस्तुति देने से इनकार कर दिया और साफ कहा कि वे ऐसे माहौल में कदम नहीं रखना चाहते, जहां संगीत और कलाकार असुरक्षित हों।

बांग्लादेश में बेहद लोकप्रिय हैं जेम्स

गौरतलब है कि जेम्स बांग्लादेश के सबसे लोकप्रिय सिंगर-गीतकार और गिटारवादक हैं। वे मशहूर रॉक बैंड ‘नगर बाउल’ के मुख्य गायक हैं। भारत में भी उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जिनमें फिल्म ‘गैंगस्टर’ का ‘भीगी भीगी’ और ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ का ‘अलविदा’ शामिल है।

जेम्स के कॉन्सर्ट पर हुए हमले ने एक बार फिर बांग्लादेश में सांस्कृतिक स्वतंत्रता और कलाकारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

डीएम की कुर्सी पर बैठीं प्रिया, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझ कर बढ़ा बेटियों का…

8 minutes ago

शिवनगर वार्ड में संतोष पाण्डेय के सिर सजा जीत का ताज

अमन निगम को 55 मतों से हराया, संतोष पाण्डेय को मिले 702 वोट पांच प्रत्याशियों…

14 minutes ago

मरीजों को अनावश्यक रेफर न करें, अस्पतालों में ही बेहतर इलाज सुनिश्चित करें: डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर…

18 minutes ago

वंदन योजना में लापरवाही पर तीन नगर पंचायतों के ईओ को नोटिस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों…

35 minutes ago

शिक्षकों के बीच पहुंचे सदर विधायक, ध्रुव त्रिपाठी के लिए मांगा समर्थन

शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से किया संपर्क,शिक्षक हितों में किए गए कार्यों का दिया हवाला…

39 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 6,250 रुपये, सुरौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरौली…

1 hour ago