बिहार के रोहतास में बड़ा हादसा टला, ट्रायल के दौरान ध्वस्त हुआ नवनिर्मित रोपवे

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के रोहतास जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सासाराम के पास रोहतासगढ़ किला और रोहितेश्वर धाम को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे नवनिर्मित रोपवे का ट्रायल चल रहा था, तभी यह अचानक ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

ट्रायल के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ टावर, चार ट्रॉलियां टूटीं

अधिकारियों के अनुसार, रोपवे के ट्रायल के दौरान इससे जुड़ा एक टावर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रायल में इस्तेमाल की जा रही चार ट्रॉलियां भी टूट गईं। मौके पर मौजूद मजदूरों ने समय रहते सतर्कता दिखाई और खुद को सुरक्षित बचा लिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

हादसे के बाद रोपवे परियोजना की निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अभियंता खुर्शीद करीम ने बताया कि रोपवे का ट्रायल जारी था और लोड बढ़ाने के दौरान एक तार फंस गया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि परियोजना का अभी काफी काम बाकी है और इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – बांग्लादेश में मशहूर सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट पर हमला, पत्थरबाजी के बाद शो रद्द

कोलकाता से विशेषज्ञ टीम करेगी जांच

करीम ने जानकारी दी कि घटना की तकनीकी जांच के लिए कोलकाता से विशेषज्ञों की टीम बुलाई जा रही है। सभी ट्रायल सफल होने और अधिकारियों की पूरी संतुष्टि के बाद ही रोपवे को आम लोगों के लिए शुरू किया जाएगा।

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

इस घटना को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष राजेश राम ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रोहतासगढ़ रोपवे परियोजना कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गई है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब टावर चार ट्रॉलियों का भार नहीं झेल सका, तो भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। कांग्रेस ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 6,250 रुपये, सुरौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरौली…

28 minutes ago

गो-तस्करी के मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के बनकटा थाना पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में…

31 minutes ago

4.53 करोड़ रुपये से बना बनकटा का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, निर्माण कार्य पूरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया के विकास खंड बनकटा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के…

35 minutes ago

पड़ियापार में तैयार हुआ राजकीय महाविद्यालय, उच्च शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के पड़ियापार में उच्च शिक्षा की सुविधाओं…

39 minutes ago

ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल में नवदुर्गा की आराधना, नौ बालिकाओं का पूजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि के पावन अवसर पर खेजुरी स्थित ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल…

2 hours ago