देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरौली थाना की साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते में 6,250 रुपये वापस कराए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने उत्तर प्रदेश पुलिस और सुरौली साइबर सेल के प्रति आभार जताया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरौली थाना क्षेत्र के सिसवा पाण्डेय निवासी राकेश गुप्ता साइबर ठगी के शिकार हो गए थे। उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद सुरौली थाना की साइबर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को होल्ड कराया। इसके बाद मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम) पोर्टल के माध्यम से आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर 6,250 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में सुरौली थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, आरक्षी इमरान अंसारी और आरक्षी जसवंत यादव की भूमिका रही।साइबर ठगी होने पर तत्काल करें शिकायतदेवरिया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराने के बजाय तत्काल कार्रवाई करें। ठगी की सूचना देने के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस के अनुसार, समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को होल्ड कराने और वापस प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है।
शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझ कर बढ़ा बेटियों का…
अमन निगम को 55 मतों से हराया, संतोष पाण्डेय को मिले 702 वोट पांच प्रत्याशियों…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों…
शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से किया संपर्क,शिक्षक हितों में किए गए कार्यों का दिया हवाला…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के बनकटा थाना पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में…