डीएम की कुर्सी पर बैठीं प्रिया, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझ कर बढ़ा बेटियों का आत्मविश्वास

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति 6.0 के तहत बेटियों को आत्म- निर्भर बनाने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने की पहल के क्रम में भिटौली निवासी कक्षा 12 की छात्रा प्रिया द्विवेदी को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। डीएम गौरव सिंह सोंगरवाल के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस पहल में प्रिया ने जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठकर जनसुनवाई की और 10 से 12 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एक दिन की जिलाधिकारी बनीं प्रिया ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। परसा गिंदहीं निवासी कुसमावती के अंश निर्धारण संबंधी प्रकरण में अनावश्यक विलंब पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित हल्का लेखपाल को निर्देशित किया। वहीं ग्राम पंचायत नेता सुरहुरवां में साफ-सफाई नहीं होने की शिकायत पर जिला पंचायतराज अधिकारी को नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। सिसवां नगर पालिका क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार निचलौल को प्रभावी कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल स्वयं प्रिया का मार्गदर्शन करते रहे। उन्होंने शिकायतों को सुनने, तथ्यों की पड़ताल करने, संबंधित विभाग को प्रकरण भेजने और उसके निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जिलास्तरीय अधिकारियों के अधिकारों, दायित्वों और प्रशासनिक निर्णय लेने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था का मूल उद्देश्य जनसमस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना है। प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति 6.0 के तहत शारदीय नवरात्र के दौरान महिला सशक्तीकरण को लेकर प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में छात्रा प्रिया द्विवेदी को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया, ताकि बेटियां प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझ सकें और अपने लक्ष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
कक्षा 12 में जीव विज्ञान की छात्रा प्रिया द्विवेदी भविष्य में नीट की तैयारी करना चाहती हैं। जिलाधिकारी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर अपने परिवार और जनपद का नाम रोशन करेंगी। जनसुनवाई के बाद प्रिया ने कहा कि एक दिन का जिलाधिकारी बनकर उन्हें प्रशासनिक कार्यों को करीब से समझने का अवसर मिला। जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठकर उन्हें गर्व की अनुभूति हुई। पूरे कार्यक्रम के दौरान डीएम ने आत्मीयता के साथ उनका मार्गदर्शन किया और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी और महिला कल्याण विभाग के प्रति आभार जताया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न थीम पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एक दिन की जिलाधिकारी बनाने की पहल का उद्देश्य बेटियों को प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराना, उनका मनोबल बढ़ाना और उन्हें भविष्य में बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करना है।

rkpshomnath

Recent Posts

2027 से पहले सपा में नेताओं की एंट्री तेज, भवानी भीख शुक्ला के परिवार की ज्वाइनिंग ने बढ़ाई हलचल

यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर! बृजभूषण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों…

9 minutes ago

स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

सब्जी मंडी से घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम बहराइच (राष्ट्र की…

20 minutes ago

आजादी की लड़ाई के गुमनाम नायक को मिला सम्मान, योगी ने किया मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण

राहुल गांधी पर योगी का तीखा हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में नेहरू ही नहीं,…

30 minutes ago

लापता छात्रा का शव मिलने के बाद बवाल, ढाई घंटे तक जलता रहा शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

फोटो AI निर्मित थावे में तनावपूर्ण माहौल, करीब ढाई घंटे तक जलता रहा शव; भारी…

47 minutes ago

शिवनगर वार्ड में संतोष पाण्डेय के सिर सजा जीत का ताज

अमन निगम को 55 मतों से हराया, संतोष पाण्डेय को मिले 702 वोट पांच प्रत्याशियों…

1 hour ago

मरीजों को अनावश्यक रेफर न करें, अस्पतालों में ही बेहतर इलाज सुनिश्चित करें: डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर…

1 hour ago