सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने दिए संगठन को मजबूत करने के टिप्स

सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने बलिया जनपद के पदाधिकारियों की गङवार में सोमवार को हुई बैठक में जहां तन मन धन लगकर संगठन को खड़ा करते हुए आधिकाधिक लोगों को जोड़ने का आवाहन किया, वहीं आगामी 10 नवंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील भी किया।
महेंद्र राजभर बलिया जिला के गङवार में सोमवार को जिला, विधानसभा एवं ब्लाक के प्रमुख पदाधिकारी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा समाज के हर वर्ग का विश्वास सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी पर बढ़ा है और चारों तरफ लोग सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के साथ खड़ा होकर काम करने के लिए तैयार है। आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी पदाधिकारी गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों को पार्टी के मिशन को समझाएं और उन्हें पार्टी से जोड़ते हुए समाज हित में पार्टी को मजबूती प्रदान करें। राजभर ने कहा कि आगामी 10 नवंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बैठक आहूत की गई है, जिसमें राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल ,जनपद, विधानसभा स्तर एवं ब्लॉक अध्यक्ष सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना है। इस बैठक में प्रमुख पदाधिकारी के साथ बातचीत करके पार्टी की अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा और सर्वसम्मति से जो निर्णय आएगा उसके आधार पर पार्टी आगे मजबूती से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने समाज के हक और हुकुक के लिए एकजूट होकर आगे बढ़ाने की जरूरत है और राजनीति में भी उचित भागीदारी प्राप्त करने के लिए अपनी ताकत दिखाने की जरूरत है। एसएसपी सुप्रीमो ने कहा कि यदि आप सभी लोग इसी तरह से पूरे समर्पण और मनोयोग से पार्टी संगठन का कार्य करेंगे तो आने वाले दिनों में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी अपने समाज के एक दर्जन कार्यकर्ताओं को सदन में पहुंचने में सफल हो जाएगी। अपने बीच के कार्यकर्ताओं के सदन में पहुंचते ही दबे, कुचले, शोषित, वंचित,पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सकेगी और सबको उनका हिस्सा मिल सकेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से बड़ेलाल चौहान, मनोज चौधरी, जनार्दन राजभर, मोती चंद राजभर, विश्राम राजभर, रामाशीष यादव, योगेंद्र राजभर, गजेंद्र राजभर, गुड्डू तिवारी, प्रभाकर राजभर, धीरज चौहान, यशवंत चौहान, जयप्रकाश राजभर, कैलाश गुप्ता, रमेश यादव ,डीके चंद्रा, नरेंद्र राजभर, मनोज राजभर सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

20 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago