बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर स्थित निरीक्षण भवन मे शुक्रवार को बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर स्थानीय विधान सभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष रामबहादुर यादव ने की। बैठक मे उपस्थित नेताओ व कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षों को याद करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने हेतु संकल्प किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गेॅदालाल यादव ने कहा कि भाजपा की यह सरकार और पार्टी मन्दिर- मस्जिदके नाम पर जनता को गुमराह कर दलितों पिछडावर्ग के हकों पर डाका डाल रही है।विजयरावत ने कहा कि यह सरकार जातिवादी मानसिकता से काम कर रही है। बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा के जिलासचिव रामविलास प्रजापति ने बाबासाहेब के जीवन संघर्षों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि, वे आधुनिक संविधान के शिल्पी समाज के वंचित शोषितों के मसीहा और सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे। उन्होने समता, समानता ,स्वतंत्रता,बन्धुत्व और न्याय पर आधारित संविधान का निर्माण किया। विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रामबहादुर यादव ने कहा कि सत्तायिस का चुनाव जीतने के लिए हमे बूथ स्तर पर मजबूत बनना होगा। बैठक को विरेन्द्र चौधरी ,रणवीर यादव, गोपी यादव, रामनरेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह,योगेन्द्र भारती अम्बिका यादव, राजन तिवारी, गजानन्द विश्वकर्मा आदि ने सम्बोधित किया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…