सपा की मासिक बैठक में धूमधाम से मनाया डॉ. अंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पथरदेवा विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत कंठीपट्टी स्थित मल्ल पार्क में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पथरदेवा की मासिक बैठक आयोजित हुई।बैठक में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पण करके किया।कार्यक्रम के मुख्य अथिति वरिष्ठ सपा नेता सुभाष पाठक ने कहा कि बाबा साहेब हमेशा मानवता को बचाने के लिए संघर्ष करते हुए जातिवाद से ऊपर उठकर समस्त मनुष्यों को समानता का संदेश दिया। प्रत्येक व्यक्ति को भारतीय संविधान का ज्ञान होना चाहिए।उन्होंने सपा के संगठन पर विस्तार से चर्चा किया।वही युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय विधिवेत्ता,अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिक व्यक्ति थे।उन्होंने दलितों के लिए राजनीतिक अधिकारों की और सामाजिक स्वतंत्रता की वकालत की।हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है।मौजूदा सरकार द्वारा बाबा साहेब के बताए इस सिद्धांत पर हमला कर रही है।लोक तंत्र एवं संविधान की गला घोट रही है।संविधान में सबको एक समान रूपी अधिकार दिया हैं।लेकिन वर्तमान सरकार भेद भाव कर रही है।संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष भगवती मिश्र एवं अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान ने किया।इस दौरान वरिष्ठ नेता संजय कुमार मल्ल,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामधार यादव, उपाध्यक्ष राकेश राय राजगीर,जिला उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय,ब्लॉक अध्यक्ष राकेश शुक्ला,तरकुलवा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव,ब्लॉक महासचिव डॉ. मंजर,मुहम्मद फतेह,मुराद अहमद, मुकेश सिंह,सोनू यादव,दीपक यादव, रामशंकर कुशवाहा, भैरव यादव आदि मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

19 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

20 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

20 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago