मुनीरा चूड़ासमा की स्मृति में मरीजों को अन्नदान कराया गया

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। हमारी विश्व की चेयरपर्सन – शाइना एनसी ने चुडासमा और मुनोत परिवार की ओर से स्वर्गीय मुनीरा चुडासामा की स्मृति में दो अलग-अलग स्थानों पर अन्नदान का आयोजन किया। बता दें कि आर्या के साथ परेल केईएम अस्पताल, के मरीजों और उनके रिश्तेदारों के लिए अन्नदान का यह आयोजन किया गया। इसी तरह खानोलकर सर्कल, परेल, और एनएसडी इंडस्ट्रियल होम फॉर द ब्लाइंड में दोपहर का भोजन दिया गया। वहीं कॉटन ग्रीन डिपो में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेड 1 ए की अध्यक्ष श्रीमती पूनम रावल ने इस तरह के कार्यक्रम की सराहना की, और उन्होंने कहा कि हमारी विश्व की चेयरपर्सन शाइना एनसी मैडम वास्तव में हम सभी को न केवल मुंबई में, परंतु सम्पूर्ण भारत के विभिन्न हिस्सों में बढ़चढ़कर और अपने आस-पास के जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करती हैं । इस नेक काम में शाइना एनसी परिवार के सदस्यों के साथ-साथ कई जायंट्स के दिग्गज सदस्यों ने भी भाग लिया । जिसमें प्रमुख रूप से ललिता वासन, वीरेंद्र अय्यर, अम्रत सावला, हरीश रावल, अब्देअली बडलावाला, रशीदा मैमून, निशा मजमुदार, ज़ोएब कामदार, बंकिम शाह, शिरीष कुमार जुमाना बेन और कई अन्य लोगों ने इस नेक काम में भाग लिया।

Karan Pandey

Recent Posts

खुखुन्दू थाने के लॉकअप में गांजा तस्करी के आरोपी की मौत, फांसी लगाने की बात सामने आई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुंदू थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए…

1 hour ago

लखनऊ में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, KGMU अफसर और दोस्त को बनाया बंधक, फिर नदी में फेंके शव!

50 लाख की फिरौती नहीं मिली तो KGMU अफसर और दोस्त की हत्या! घाघरा नदी…

2 hours ago

तड़के हाईवे पर मची चीख-पुकार, कंटेनर और डंपर की टक्कर के बाद धधके दोनों वाहन; कई घायल

अलीगढ़ हाईवे पर तड़के भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी…

7 hours ago

एक साथ 45 लोग बीमार! जितिया व्रत की तैयारी में बनी मड़ुआ की लिट्टी-रोटी के बाद मचा हड़कंप

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया, (राष्ट्र की परम्परा)। जितिया व्रत की तैयारी के बीच बलिया…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट को लेकर टेंशन खत्म! गोरखपुर से 30 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और तारीख

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 30 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें 632…

7 hours ago

आज जितिया का निर्जला व्रत, जानें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त और जीमूतवाहन की पूरी कथा

फोटो go लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदू धर्म में जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत को माताओं…

7 hours ago