Monday, April 27, 2026
Homeआजमगढ़आजमगढ़ की बहु बनी मिस महाराष्ट्र

आजमगढ़ की बहु बनी मिस महाराष्ट्र

स्टार इंडिया रियाल्टी में पाया पहला स्थान

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के मेंहनगर कस्बा की रहने वाली ब्यूटीशियन ने मुम्बई में आयोजित ब्यूटी कांटेस्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन किया है। स्टार इंडिया रियाल्टी द्वारा आयोजित इस कांटेस्ट में जिले की बहु को मिस महाराष्ट्रा का खिताब मिला है। बहु की सफलता पर परिवार जश्न मना रहा है। मेंहनगर कस्बा निवासी भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष स्व. अमरनाथ मद्धेशिया की बहु सोनाली गुप्ता, पति के साथ मुम्बई में रहती हैं। सोनली के पति श्रीचंद गुप्ता मुम्बई में ही व्यवसायी है। पत्नी सोनाली दो साल पूर्व तक मेंहनगर में ही रह कर ब्यूटी पार्लर संचालित करती थी,दो साल पूर्व वह भी पति के साथ मुम्बई चली गई और वहीं अपना पार्लर संचालित कर रही है। स्टार इंडिया रियाल्टी द्वारा आयोजित ब्यूटी कांटेस्ट में सोनाली गुप्ता ने भी प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र प्रांत की हजारों की संख्या में ब्यूटीशियनों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में जिले की बहु सोनाली गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मिस महाराष्ट्र का खिताब जीता। बहु के इस सफलता की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई, बड़े ससुर मानिक चंद गुप्ता, अनिल गुप्ता, जेठ धीरज मद्धेशिया सोनम की सफलता पर गदगद है और एक दूसरे को मिठाईयां खिला कर बधाई दे रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments