मिशन शक्ति फेज-5 के तहत के एन कान्वेंट स्कूल खुखुन्दवा में चला जागरूकता अभियान

फायर टीम ने गैस में आग लगाकर किया लाइव डेमो, बच्चों को सिखाए आग बुझाने के तरीके

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत K.N. कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल खुखुन्दवा में शनिवार को एक विशेष सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में फायर टीम मऊ और मिशन शक्ति टीम थाना कोपागंज की संयुक्त टीम ने बच्चों को सुरक्षा, आत्मरक्षा, महिला सम्मान और आपातकालीन सेवाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत में टीम के अधिकारियों ने बच्चों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल हेल्पलाइन), 1930 (साइबर क्राइम), 112 (आपातकालीन सेवा), 102 और 108 (स्वास्थ्य सेवा) — की उपयोगिता और उनके प्रयोग के तरीके समझाए। बच्चों को बताया गया कि संकट की घड़ी में ये नंबर जीवनरक्षक साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें – सलेमपुर-मैरवा मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े अपराधियों ने की वारदात को अंजाम देने की कोशिश

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा फायर टीम मऊ द्वारा किया गया लाइव फायर डेमो, जिसमें SI सुनील यादव, कांस्टेबल राजू कुमार और कांस्टेबल अशोक यादव ने गैस में आग लगाकर वास्तविक स्थिति जैसी परिस्थिति बनाई और बच्चों को बताया कि ऐसे समय में घबराए बिना किस तरह सही तकनीक से आग को बुझाया जा सकता है। इस दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे।

वहीं मिशन शक्ति टीम थाना कोपागंज की SI प्रियंका सिंह, SI जितेंद्र अवस्थी, SI सोनिका सिंह, कांस्टेबल गुंजन प्रजापति, कांस्टेबल अर्चना यादव, हेड कांस्टेबल पूनम और हेड कांस्टेबल निरमा ने बच्चों से संवाद किया, उनकी समस्याएँ सुनीं और उन्हें हर परिस्थिति में आत्मविश्वासी, जागरूक और सतर्क रहने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें – संतों की सर्वसम्मति से बालक दास बने रावत मंदिर अयोध्या के महंत

अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य समाज में महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाना, उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी देना और हर आपातकाल में सहायता के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है।

बच्चों ने कार्यक्रम को बहुत रुचि से देखा और मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को सुरक्षा के मूल सिद्धांतों को अपनाने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

3 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

4 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

4 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

4 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

5 hours ago