महिला के साथ छेड़खानी व लूट का प्रयास, बोलरो से कूद कर महिला ने बचाई जान

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।घुघली के नौरंगिया रोड निवासी पत्नी का अपहरण कर लूट और छेड़खानी करने का मामला संज्ञान में आने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घुघली नगर के डीएवी तिराहे से मंगलवार शाम को एक घर से बारात श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल के एक गांव में गई थी। बारात से रात में एक बोलेरो कुछ महिलाओं को लेकर रात करीब एक बजे घुघली पहुंचा। दूल्हे के घर पर सभी महिलाएं उतर गईं। इसी दौरान नेबुआं नौरंगिया रोड निवासी एक महिला को बोलेरो चालक ने घर छोड़ने की बात कह कर बोलेरो में बैठा लिया। दूल्हे के घर से महिला को लेकर छोटी गंडक पुल को पार कर कुशीनगर जिले के नेबुआं नौरंगिया थाना क्षेत्र के मड़ार विंदवलिया गांव में प्रवेश कर गया। बताया जा रहा है कि महिला ने बोलेरो चालक से रास्ते में अपने घर पर रोकने का प्रयास किया लेकिन बोलरो चालक लूट और छेड़खानी के की नियत से बोलेरो को लेकर कुशीनगर सीमा में प्रवेश कर गया। इसी दौरान महिला ने कुशीनगर जिले के मड़ार विंदवलिया गांव के समीप बोलेरो का फाटक तोड़ चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो चालक गाड़ी बैक कर महिला पर पुनः हमला करने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने पर वह वहां से फरार हो गया। इस मामले घुघली थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित महिला द्वारा दिये गये तहरीर के आधार पर धारा 366,323, 342,354,307,506 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

4 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

4 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago