देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट से श्रीअन्न जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पारंपरिक रूप से बाजरा, रामदाना ज्वार, कोदो, रागी, मडुआ और सांवा जैसे श्रीअन्न का प्रयोग लोगों के घरों में होता रहा है। ये सभी पोषक तत्वों से परिपूर्ण होते हैं और आधुनिक युग की लाइफ स्टाइल डिजीज जैसे मधुमेह, हाइपरटेंशन एवं हृदय रोगों के लिए रामबाण की तरह है। मोटे अनाजों की पोषकता एवं बीमारी से लड़ने की क्षमता अतुलनीय है। किसान इसका अधिक से अधिक उत्पादन करे तथा आमजन मोटे अनाजों का सेवन बढ़ाये, इसके लिए आज जागरूकता रैली को रवाना किया गया है। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली बनाने के लिए लोगों को मोटे अनाज का प्रयोग बढाना होगा।
रैली कलेक्ट्रेट परिसर से सुभाष चौक, विकास भवन, पुलिस लाइन से होते हुए स्टेडियम पर समाप्त हुई। उक्त रोड शो कार्यकम में राजकीय विद्यालय के छात्र एवं छात्रायें, कृषि विभाग के समस्त क्षेत्रीय कर्मचारी एटीएम, बीटीएम, प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए,बी,सी, जनपद के मिलेट्स उत्पादक कृषक एवं एफपीओ के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक राजेश कुमार सिंह, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी इरम, भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष कुमार मौर्या, जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह, डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह, एडीआईओएस महेंद्र प्रसाद, रूपेश सिंह, विकास कुमार, अमरेश मिश्रा, ओंकारनाथ दुबे, अविनाश गुप्ता, दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित थे।
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…
लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…
फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…
4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…
फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…