सीडीओ के निरीक्षण के दौरान मानक के विरुद्ध पाए गए निर्माण कार्य एवं योजनाएं

सीडीओ ने जतायी गहरी नाराजगी, सुधारने के दिये निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।  मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने बुधवार को विकास खण्ड भलुअनी अंतर्गत ग्राम पंचायत गडेर में आंगनबाडी केन्द्र, पंचायत भवन, आरआरसी सेन्टर, लर्निंग लैब एवं मनरेगा योजना से निर्मित पार्क का निरीक्षण जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकान्त राय डीपीआरओ सर्वेश कुमार पाण्डेय के साथ किया।
आंगनबाड़ी केन्द्र गडेर के निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन आंगनवाडी भवन में प्लास्टर में तराई की कमी, खिड़की में लगाये गये ग्रिल मानक के अनुरुप नही पाया गया, शौचालय का फाटक बाहर खुलने वाला तथा फाटक में चाइल्ड फेन्डली ओपनिंग मानक के अनुरुप न पाये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा सुधार करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। निर्माणाधीन लर्निंग लैब में फर्श का कार्य होता पाया गया तथा लर्निंग लैब को 18 पैरामीटर पर शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने हेतु उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी भलुअनी को निर्देशित किया। विद्यालय की चाहरदीवारी की ऊंचाई कम होने तथा जर्जर होने की स्थिति में चाहरदीवारी को धवस्तीकरण में लेकर मनरेगा योजनान्तर्गत नयी चाहरदीवारी निर्माण करने हेतु निर्देशित किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत गडेर में निर्माणाधीन पंचायत भवन की धनराशि उपलब्ध होने के वावजुद कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर असन्तोष व्यक्त किया तथा शीघ्र कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया। मनरेगा पार्क निर्माण मनरेगा योजनार्न्तगत निर्माणाधीन पार्क निरीक्षण के दौरान कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर तकनीकी सहायक को अतिशीघ्र कार्य पूर्ण कराये जाने तथा बच्चो के लिये झूला एवं स्लाइडर आदि कि व्यवस्था किये जाने हेतु निर्देशित किया। आरआरसी सेन्टर माडल ग्राम में चयनित ग्राम पंचायत गडेर में निर्माधिन आरआरसी सेन्टर का कार्य गुणवत्ता पूर्ण पाया गया तथा आरआरसी सेन्टर में ऊपर शेड न पाये जाने पर असन्तोष व्यक्त किया तथा कार्य को अगल तीन दिवस में पूर्ण कराये जाने हेतु सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया।उक्त के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित ग्राम प्रधान एवं सचिव को मानक के अनुरुप कार्य कराये जाने हेतु निर्देशित करते हुये विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों को अनुपालन कराने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी भलुअनी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०वी०), अवर अभियन्ता बद्री प्रसाद, बाल विकास परियोजना अधिकारी रिचा पाण्डेय, एपी मनरेगा ओंकार सिह, तकनीकी सहायक अदभुत शुक्ला, शत्रुमर्दन शाही कन्सल्टिंग इंजिनियर प्रभात सिंह, खण्ड प्रेरक, ग्राम पंचायत प्रधान एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

3 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

3 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

3 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

5 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

5 hours ago