मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास, पहुंची पुलिस

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के पनियरा कस्बा में एक मकान पर जबरन कब्जा का प्रयास करने का मामला सामने आया है।
बसडिला निवासिनी शाहजहां बेगम पत्नी जाकिर हुसैन ने बताया कि जिस जमीन पर वह मकान बनाकर वर्षों से रह रही है उस जमीन को एक व्यक्ति के द्वारा फर्जी तरीके से वसीयत करा कर कुछ लोगों के हाथों बेच दिया गया है। जिन लोगों ने उस जमीन को खरीदा है । अब जबरन उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। जबकि मामला न्यायालय में अभी भी विचारधीन है। कब्जे को लेकर आज एक पक्ष उसके मकान पर पहुंचा और दबंगई के बल पर हथोड़ा चलाने लगा। जिसे देखकर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और अपने घर में रह रही महिला ने विरोध जताया तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने पीड़ित महिला को जबरन थाने उठा ले गई। इस दौरान पुलिस और उस महिला के परिवार के बीच काफी नोक झोंक हुई। बताया जाता है कि पीड़ित महिला जिस मकान में वर्षों से रह रही है उसके अलावा उसके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है। ऐसे में वह महिला अपने आशियाने से बेदखल होती है तो उसके जीवन यापन का कोई ठिकाना नहीं रह जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

3 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

4 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

4 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

5 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

5 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

10 hours ago