अतरौलिया पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
अतरौलिया पुलिस ने मारपीट व जानलेवा हमले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार अतरौलिया थाना क्षेत्र के भदेवा मझौली गांव निवासी सुनील निषाद ने तहरीर दी थी कि शाम साढ़े पांच बजे पुरानी रंजिश को लेकर, आरोपितों द्वारा पिता हरीराम निषाद को घर में घुस कर गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडे, लात घुसे से मारना पीटना शुरू किया। लोगों द्वारा बीच बचाव करने से किसी तरह जान बची। मारपीट के कारण हरीराम निषाद के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी भी बेहोश है।
सुनील के तहरीर पर अतरौलिया पुलिस ने किशन नाथ उर्फ कृष्ण नाथ पुत्र रामधनी निषाद, संतोष पुत्र किशननाथ उर्फ कृष्ण नाथ, कर्मराजी पत्नी किशनाथ उर्फ कृष्ण नाथ निवासी भदेवा मझौली थाना अतरौलिया के खिलाफ धारा 308, 323, 504, 506, 452, आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही थी। मुखबीर की सूचना के आधार पर उप निरीक्षक रविंद्र प्रताप यादव ने आरोपितों के घर पर दबिश देकर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों लोगो को जेल भेज दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

58 minutes ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

1 hour ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

2 hours ago

सीएम मॉडल स्कूल निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय…

2 hours ago

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से 6969 करोड़ की परियोजना मंजूर, बाराबंकी-बहराइच के बीच सफर होगा आसान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से…

2 hours ago

गुरुवार को देखा जाएगा ईद का चांद इबादत में बीता 28वां रोजा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज,…

2 hours ago