गोहना मोहम्दाबाद(राष्ट्र की परम्परा)
मोहम्मदाबाद गोहना मऊ स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आए दिन तत्काल टिकट के दौरान नोकझोंक के बाद मारपीट की नौबत हो जाती थी, इसको लेकर रेलवे पुलिस बल जहां काफी परेशान था लेकिन अब आजमगढ़ के आरपीएफ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र मीणा के निर्देश के क्रम में प्रत्येक दिन सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक, आरक्षण काउंटर पर रेलवे पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी देंगे, जिससे यात्रियों को नियमानुसार जिसका नंबर होगा उसे आरक्षण टिकट मिलेगा और मारपीट की नौबत नहीं आएगी। सोमवार को आजमगढ़ से आए रेलवे पुलिस के जवान द्वारा प्रत्येक यात्रियों को आरक्षण फार्म बाटा जिससे यात्रियों को रेल आरक्षण टिकट आसानी से, दूसरी तरफ शादी विवाह एवं मांगलिक कार्य को देखते हुए विभिन्न ट्रेनों में यात्रा करने को लेकर जहां काफी गहमागहमी है। वहीं यात्रियों का कहना है कि विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ाई जाए जिससे सफर करने में यात्रियों को दिक्कतें ना हो यात्रियों ने रेल के उच्च अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा को मजबूत बनाने और…
29 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ का पर्व, गोल टिक्की से लेकर अरेबिक और…
Ai निर्मित पुतिन से गुप्त सौदेबाजी, जेलेंस्की पर दबाव और डीजल कारोबार ने बढ़ाई दुनिया…
Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…
जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…
न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…