आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
तरवां थाना क्षेत्र के पट्टी भिखारी गांव में सोमवार की सुबह जमीनी विवाद में एक मासूम बालक की हत्या कर दी गई। हत्या से गांव में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार तरवां थाना क्षेत्र के पट्टी भिखारी गांव निवासी दो पक्षों के बीच भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने उक्त विवादित भूमि पर दीवानी न्यायालय से तीन वर्ष पूर्व स्टे ले रखा है। पीड़ित सुनील यादव का कहना है कि वह अपनी भूमि पर मकान बनवा रहे थे, थानेदार ने भी मौके पर आकर कहा कि आप के पक्ष में कागजात है अब मकान बनवाए, कोई नहीं रोकेगा।
इधर दूसरे पक्ष के लोग उक्त विवादित भूमि पर सोमवार की सुबह दीवार का निर्माण कराने लगे, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपस में कहासुनी होने लगा। इस बीच मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने सुधीर यादव को नाले में पटक कर पीटने लगे, सुनील यादव का आरोप है कि उसके परिवार के डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की टंकी के पानी में डुबो कर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित ने गांव के दो लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
मथुरा डैम त्रासदी से सीख नहीं : बरगी डैम हादसा प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर संकेत…
देवरिया की बेटी शिवांगी वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, इंटर परीक्षा की टॉप-10 सूची…
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l थाना राजघाट पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए सरकारी…
अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा) रविवार को छुट्टी के दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में जमीन की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस…
बस-रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बनाते थे निशाना, नकदी व सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…