Monday, April 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुरानी पेंशन की मांग को लेकर अटेवा ने की बैठक

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अटेवा ने की बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)पुरानी पेंशन की मांग को लेकर बने संगठन अटेवा की मासिक बैठक नानपारा के श्रीशंकर इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। सर्वप्रथम जिला संयोजक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बलहा, नवाबगंज एवं शिवपुर ब्लॉक में संगठन का विस्तार किया गया। मुख्य रूप से ब्लॉक नवाबगंज से जितेन कुमार शर्मा ब्लॉक मंत्री, वैभव सिंह बिसेन ब्लॉक उपाध्यक्ष, विनोद कुमार गिरी मीडिया प्रभारी, स्वेता सिंह ब्लॉक मंत्री बलहा, सीताराम पटेल उपाध्यक्ष बलहा, शैलेंद्र सिंह उपाध्यक्ष सह संयोजक बलहा, धीरज कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, बेबी मलिक उपाध्यक्ष, अनुज कुमार मंत्री, कुलदीप कुमार वर्मा ब्लाक अध्यक्ष बलहा वह शिवपुर से पवन कुमार मंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए। अटेवा जिला संयोजक संदीप वर्मा ने इस मौके पर कहा कि हमें लगातार सक्रिय रहकर अपने ब्लॉक और जिला टीम को मजबूत कर अधिक से अधिक लोगों को संगठन के नीतियों से जोड़कर पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा को मजबूती प्रदान करें, जल्द ही अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी हम कामयाब होंगे। इस मौके पर पीर अली मंच संचालक, प्रदीप बर्मा, धर्मवीर भारती, अरविन्द वर्मा, महेश वर्मा, राजेंद्र राम, जीतेन्द्र बहादुर सहित सैकड़ो कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments