उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए एआरपी डा0 पंकज शुक्ल

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ व जन प्रतिनिधियों के सौजन्य से जनपद देवरिया के मुख्यालय पर स्थित नगरपालिका परिषद के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम मे जनपद देवरिया के भागलपुर विकास खण्ड के एआरपी हिन्दी डा0 पंकज शुक्ल को उत्कृष्ट शिक्षक व सर्वश्रेष्ठ मंच संचालक के रूप मे सम्मानित किया गया।मंच पर देवरिया के लोकप्रिय सांसद डा0 रामापति राम त्रिपाठी,उत्तर प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास व अभियंत्रण मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम,पूर्व विधायक प्रोफ़ेसर सत्यप्रकाश त्रिपाठी,क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा डा0धर्मेन्द्र सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह,सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम शुक्ल,संघ की जिलाध्यक्ष हेमा त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति थी।पंकज अपने उद्बोधन से सभा में प्राण भर दिए।इस कार्यक्रम के संचालकीय दायित्व का निर्वहन कर रहे पंकज को उपस्थिति अतिथिगण व जनसमूह द्वारा जो सम्मान दिया गया वह अविस्मरणीय है।जूनियर शिक्षक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए इक्कीस अध्यापकों का सम्मान किया गया।
पंकज मूल रूप से देवरिया जनपद के बरहज तहसील के अन्तर्गत स्थित पुरैना करायल शुक्ल के निवासी है।वर्तमान में यह बेसिक शिक्षा परिषद जनपद देवरिया के विकास खण्ड भागलपुर मे एआरपी हिन्दी के पद पर कार्यरत हैं।इसके पूर्व पंकज शुक्ला को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान के लिए बहुत सारे उच्च कोटि के सम्मान से नवाजा जा चुका है अभी हाल मे ही इनका चयन डाक्टरेट की मानद उपाधि के लिए भी हुआ है।
पंकज को इस उपलब्धि के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम,सांसद डा0रमापति राम त्रिपाठी,प्रोफ़ेसर सत्यप्रकाश त्रिपाठी,नपा अध्यक्ष अलका सिंह,बृजभूषण गोड,पूर्व विधायक सुरेश तिवारी,बीईओ भागलपुर सत्यप्रकाश कुशवाहा, बीईओ बैतालपुर नवनीत चौबे,बीईओ सदर विजयपाल नरायण तिवारी,यसआरजी उपेन्द्रनाथ उपाध्याय व डा0 शीला चतुर्वेदी,एआरपी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विपिन दुबे,एआरपी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश शुक्ल,गीतकार वीरेन्द्र मिश्र बिरही,सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामनरायण चौबे,ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0राजेंद्र त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय काउंसलर विजय कुमार सिंह, वरिष्ठ एआरपी अमित शर्मा,हेमा त्रिपाठी,संध्या जोशी,संजय पाण्डेय, संजय राव,मधुरेन्द्र यादव,अंजना मिश्रा,कामिनी मिश्रा,नीरजा बसंती,मीरा कुशवाहा,संजीव मौर्या,राकेश सिंह,ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र आदि ने बधाई दी।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

26 minutes ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

32 minutes ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

47 minutes ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

50 minutes ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

59 minutes ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

1 hour ago