साथी लेखपाल के ऊपर हमला करने वालो के खिलाफ ,लेखपालो का प्रदर्शन

कर्नलगंज गोंडा।(राष्ट्र की परम्परा) लेखपाल के ऊपर हुये जान लेवा हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगो को लेकर जिले के लेखपालों ने सांकेतिक हड़ताल कर प्रदर्शन करते हुये नारेबाजी किया। और हाथ मे काली पट्टी बांधकर कार्य सरकार करते रहे। मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार तिवारी की अगुवाई में तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने कर्नलगंज तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुये नारेबाजी किया। जिला कोषाध्यक्ष ने बताया कि बीते 25 अगस्त को एसडीएम के निर्देश पर शासन स्तर से प्राप्त शिकायत के सम्बंध में तहसील तरबगंज में तैनात लेखपाल/संघ के जिला ऑडिटर जितेंद्र कुमार पाल पुलिस बल के साथ ग्राम आमदही गये थे। जहां पुलिस की मौजूदगी में जांच करके कार्यवृत्ति लिखते समय दबंगों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला करके उन्हें मारा पीटा और सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिया। पीड़ित लेखपाल की तहरीर पर थाना उमरी बेगमगंज की पुलिस ने 4 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक अभियुक्त की गिरफ्तारी भी कर ली। मगर 3 आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहे है, उनकी अभी तक गिरफ्तारी नही की गई है। जिसकी अविलम्ब गिरफ्तारी कराने, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र में ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से 5 रुपये भुगतान करने सहित पिछले दो वर्षों से लंवित मांगों को पूरा कराने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि बीते सोमवार को डीएम से मिलकर मांगो का ज्ञापन सौंपा गया है। तीन दिवस के अंदर यदि तीनो आरोपियों की गिरफ्तारी नही की जाती है। तो लेखपाल संघ आगामी 9 सितंबर से कलम बन्द हड़ताल करने के लिये विवश होगा। उन्होंने बताया कि इस बीच जिले की चारो तहसील के लेखपाल हाथ मे काली पट्टी बांध कर विरोध जताते हुये कार्य सरकार करते रहेंगे। जिला उपाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह, तहसील अध्यक्ष बसंतलाल, मंत्री विनय कुमार यादव, लेखपाल रमेश कुमार वर्मा, राजेश कुमार यादव, ज्ञानचन्द्र पांडेय, कुमारी प्रियंका, स्वेता, पवन कुमार, नीरज कुमार, बलजीत सिंह, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, जय प्रकाश, मान बहादुर वर्मा, तिलकराम, राघवेंद्र प्रताप, नौसाद अली, राहुल दूबे, रिजवान, आदि लेखपाल मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

3 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago