अर्मेनिया-अजरबैजान शांति समझौता वार्ता और कूटनीति की बड़ी उपलब्धि- जयशंकर

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच हुए शांति समझौते को वार्ता और कूटनीति के लिए एक “महत्वपूर्ण उपलब्धि” बताया है। उन्होंने कहा कि यह वही मार्ग है जिसकी भारत हमेशा वकालत करता रहा है। शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए जयशंकर ने बताया कि उन्होंने अर्मेनियाई विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान से फोन पर बातचीत की और इस ऐतिहासिक समझौते के लिए उन्हें बधाई दी।उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस में आयोजित शांति शिखर सम्मेलन के दौरान अर्मेनिया और अजरबैजान के नेताओं ने दशकों पुराने संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से एक संधि पर हस्ताक्षर किए। जयशंकर ने कहा, “अर्मेनियाई विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान से बात करके अच्छा लगा। वाशिंगटन में हुए अर्मेनिया-अजरबैजान शांति संधि के लिए उन्हें बधाई दी। यह संवाद और कूटनीति के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जिसकी भारत हमेशा वकालत करता है।”

डिस्क्लेमर: राष्ट्र की परम्परा ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गई है।

Read More- http://ce123steelsurvey.blogspot.com

Karan Pandey

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

10 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

11 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

11 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

11 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

11 hours ago