ठाणे/महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ठाणे जिले के मीरा भयंदर क्षेत्र के नया नगर में शनिवार को एक मकान की छत का प्लास्टर गिरने से 60 वर्षीय फल विक्रेता की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि घटना के समय अकील कुरैशी सो रहे थे, तभी छत से प्लास्टर का टुकड़ा टूटकर उनके ऊपर गिर गया। स्थानीय निवासियों ने उन्हें ठेले पर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अधिकारी के अनुसार, इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार इमारत की जर्जर स्थिति को लेकर मकान मालिक को शिकायत की थी, लेकिन मरम्मत का कोई कार्य नहीं किया गया।
डिस्क्लेमर: राष्ट्र की परम्परा ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गई है।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…