Categories: Uncategorized

वैज्ञानिक बनना चाहती है राजधानी के टॉप 10 में शामिल अरीबा शोएब खान

नैतिक सिंह ने 86% पा कर किया परिवार का नाम रोशन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।आईसीएसई बोर्ड के बुधवार को जारी परीक्षा परिमाण में सेंट डोमिनिक सैवियो स्कूल, लखनऊ में अध्ययनरत जिले की होनहार छात्रा अरीबा शोएब खान ने अपनी मेहनत और लगन से 93% अंक प्राप्त करके अपने परिवार और शिक्षकों का नाम रोशन किया है। अरीबा के पिता शोएब अहमद नदवी और माता नाहिद परवीन ने उनकी शिक्षा और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अरीबा अपने चाचा शमशाद अहमद को अपना आदर्श मानती हैं, जो जर्मनी में साइंटिस्ट हैं और उन्हीं की तरह अरीबा भी साइंटिस्ट बनना चाहती है।
अरीबा के पिता शोऐब अहमद नदवी उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष व एमएन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन है माता नाहिद परवीन गृहणी हैं।
पिता शोएब अहमद नदवी ने कहा कि बिटिया की सफलता से हम बहुत खुश हैं। वह हमेशा से ही मेहनती और लगनशील रही है। हमें विश्वास है कि वह अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेगी और एक दिन साइंटिस्ट बन कर अपना सपना साकार करेगी।
अरीबा के बड़े अब्बू जुबैर अहमद साहब, छोटे अब्बू डॉक्टर सुहेल अहमद हृदय रोग विशेषज्ञ, ताहिरा हॉस्पिटल बस्ती, चाचा इंजीनियर इकबाल, चाचा मेराज अहमद खान डायरेक्टर सिप्टम फार्मा लखनऊ, चाचा एडवोकेट सेराज अहमद, डॉक्टर महफूज अहमद खान व वैज्ञानिक चाचा शमशाद अहमद ने जर्मनी से फोन पर बधाई देते हुए कहा कि भतीजी सफलता से मैं बहुत खुश हूं। वह मेरी प्रेरणा है और मुझे विश्वास है कि वह एक दिन साइंटिस्ट जरूर बनेगी। मैं उसे अपनी शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेगी। मैं उसकी मेहनत और लगन की प्रशंसा करता हूं और उसे आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। अरीबा की सफलता से छोटी बहन नबीला खातून, भाई मोहम्मद ओवैस, खूबैब, बहन राशीदा की कामयाबी से उत्साहित है।
इसीक्रम मे जिला मुख्यालय के सेंट थॉमस स्कूल, खलीलाबाद में अध्ययनरत मडया मुहल्ले के छात्र नैतिक सिंह पुत्र उमेश सिंह ने 86% अंक प्राप्त कर घर परिवार का नाम रोशन किया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एनेक्सी सभागार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री की प्रेस वार्ता

योजनाओं व उपलब्धियों का दिया विस्तृत ब्यौरा गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनीतिक…

1 hour ago

तीन संस्थाओं के ब्रांड एंबेसडर बने अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सनी सिंह, गोरखपुर का बढ़ाया मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र और अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सनी सिंह…

1 hour ago

लो-हाइट अंडरपास निर्माण की मांग, विभिन्न संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जनपद के सलेमपुर रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय…

1 hour ago

यूपीएससी में होनहारों का परचम: अनुराग डीपीआरओ, सुमित बीडीओ पद पर चयनित

बनकटा ब्लॉक क्षेत्र में हर्ष की लहरभैंसही गांव के अनुराग द्विवेदी डीपीआरओ तथा प्रताप छापर…

1 hour ago

खाकी पर दाग! पुलिसकर्मियों पर मारपीट और 10 हजार वसूली का गंभीर आरोप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना दुधारा क्षेत्र के निवासी सुधाकर कुमार…

2 hours ago

सोनार महापंचायत की तैयारी को लेकर मगहर में बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ में आगामी 11 अप्रैल को आयोजित होने वाली…

2 hours ago